Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

IND vs ENG: 23 जुलाई की दोपहर में होगा इस खिलाड़ी के भाग्य का फैसला! बढ़ रही है धुकधुकी


karun nair
Image Source : GETTY
करुण नायर

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अब करीब है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इस पर तो चर्चा हो ही रही है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी अगले मुकाबले से टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के भाग्य का भी फैसला होगा। जब 23 जुलाई को भारतीय समय अनुसार दोहपर तीन बजे टॉस होगा, उस वक्त सभी की नजर शुभमन गिल पर होंगी​ कि वे क्या फैसला करते हैं। 

करुण नायर के बल्ले से नहीं निकल रहे हैं रन

दरअसल भारतीय टीम जब 23 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसमें करुण नायर होंगे कि नहीं, इसको लेकर सवाल है। करुण नायर की करीब आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है, लेकिन वे अब तक ये साबित करने में नाकामयाब रहे हैं कि बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी का ये फैसला सही है। 

अब तक एक तिहरा शतक लगा पाए हैं करुण नायर

करुण नायर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत में ही तिहरा शतक लगा दिया था। ये तिहरा शतक उन्होंने इंग्लैंड के ही खिलाफ चेन्नई में लगाया था, लेकिन उसके बाद वे कुछ भी नहीं कर पाए। शतक तो दूर की बात है, वे उसके बाद अब तक अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इस इंग्लैंड सीरीज की बात की जाए तो करी​ब करीब हर बार करुण नायर को शुरुआत मिली। वे 30 से 40 रन तक पहुंचे भी, लेकिन वे इस शुरुआत को बड़ी पारी में ​तब्दील नहीं कर पाए। इसलिए तनाव ज्यादा है। 

साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं अपनी बारी का इंतजार

अब भारत सीरीज में दो मैच हारकर पीछे चल रहा है, यानी अगर मैच भी गया तो फिर सीरीज जीतने की कोई भी संभावना नहीं रहेगी। इसलिए अगले मुकाबले में हर कदम फूंककर फूंककर रखना होगा। इस बीच अगर अगले मैच से करुण नायर का पत्ता साफ होता है तो फिर उनके लिए वापसी कर पाना आसान नहीं होगा। क्योंकि तीसरे नंबर के लिए कई सारे दावेदार हैं। इसी इंग्लैंड सीरीज में साई सुदर्शन ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन एक ही मौके के बाद वे बाहर हो गए। वहीं अभिमन्यु ईश्वरन भी तीसरे नंबर के दावेदार हैं। कोई दूसरा खिलाड़ी तीन नंबर पर आकर अगर बड़ी पारी खेल गया तो फिर करुण के लिए काफी ज्यादा मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

Latest Cricket News





Source link

3119010cookie-checkIND vs ENG: 23 जुलाई की दोपहर में होगा इस खिलाड़ी के भाग्य का फैसला! बढ़ रही है धुकधुकी
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News: Two Youths Died In A Collision Between A Car And A Bike; Ara-sasaram Road, Rohtas News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hamirpur: Crime Branch Car Collides With Tractor Trolley, Sub-inspector And Constable Killed, Two Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp-congress Preparing For Elections Of District Panchayat President And Block Pramukh Posts Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shanvi Sharma, Daughter Of Sagar Of Bundelkhand Nominated For President’s Award – Madhya Pradesh News     |     Banswara News: Thieves Target Jain Temple, Steal Donation Box And Cash; Caught On Cctv – Banswara News     |     Nine Players From Haryana Selected For World Wrestling Championship – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal State Selection Commission: Application Date Extended For The Third Time For Tgt Recruitment, Know Th – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: 122 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने के करीब, इंग्लैंड की टीम करेगी बहुत बड़ा कारनामा!     |     200 करोड़ में बनी महा-फ्लॉप फिल्म, 20 करोड़ कमाने में भी रही नाकाम, ‘क्या बना रहे हैं’ डायरेक्टर भी थे कन्फ्यूज     |     Netanyahu pushes for hostage release through “decisive military victory” amid cabinet split     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088