Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Mp News: Chief Minister Mohan Yadav Gave A Development Gift Of 266 Crores In Barwah - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Governor Haribhau Bagde Narrated A Funny Anecdote Regarding Women's Participation In Jobs - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan News:राज्यपाल बोले भारत के इस कप्तान से डरते थे सचिन-द्रविड़ और गांगुली भी, वीरेंद सहवाग ने किया खुलासा, नहीं दिया कभी पलटकर जवाब टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर हुए 2 खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का ऐलान; इन्हें मिली जगह शिखर पहाड़िया की प्लेट से लिया खाना तो मिला ऐसा रिएक्शन, बॉयफ्रेंड संग लंदन टूर पर निकलीं जाह्नवी कपूर Delhi HC revokes transfer of 2020 riots case judge | India News Bihar: 52 माफिया, तस्कर और अपराधियों की 57 करोड़ की संपत्ति जब्ती को भेजा गया प्रस्ताव, विधायक भी सूची में Meerut: Fisheries Minister Dr. Sanjay Nishad Has Said A Very Important Thing On Caste Census, Read Full News. - Amar Ujala Hindi News Live Indore: इंदौर में अब शुरू होगा मुख्य रेलवे स्टेशन का काम, तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक Bishnoi Community Submitted A Memorandum Regarding The Death Of Dr. Rakesh Bishnoi - Jodhpur News

IND vs PAK: दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, सुबह सोते मत रह जाना, ये रहा शेड्यूल


ind vs pak- India TV Hindi

Image Source : GETTY
भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर पूरी दुनिया में दीवानगी है। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। यही वजह है कि जब भी क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होता है तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस महामुकाबलें पर लगी होती हैं। हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। इस मैच के दौरान कुछ गर्मागर्मी भी देखने को मिली लेकिन अंत में भारतीय टीम बाजी मारने में सफल रही। अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने जा रहा है।

दरअसल, दिवाली के खास मौके पर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबलें को लेकर दोनों देशों के फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि भारत और पाकिस्तान टीम तो सिर्फ एशिया कप और ICC टूर्नामेंट में ही आपस में क्रिकेट मैच खेलती हैं तो फिर इस हफ्ते खेला जाने वाला ये मुकाबला किस टूर्नामेंट जुड़ा है? तो हम आप के सभी सवालों का जवाब दिए देते हैं।

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के लिए तैयार फैंस

दिवाली का त्योहार भारत में कई जगहों पर इस साल 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा, तो वहीं कुछ स्थानों पर 1 नवंबर को भी दिवाली मनाई जाएगी। दो दिन अमावस्या तिथि होने के कारण साल 2024 में ऐसी स्थिति बनी है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को दीवाली पर भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबलें के रुप में बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में मुकाबला होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आगाज दीवाली के दिन यानी 1 नवंबर को होगा। पहले ही दिन भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर फैंस इस मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। फैनकोड पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। भारतीय टीम की कमान 2007 में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे धाकड़ बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को सौंपी है। उथप्पा के अलावा टीम में 6 और खिलाड़ियों को जगह दी गई है। 

हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारत टीम: रॉबिन उथप्पा (कप्तान), भरत चिपली, केदार जाधव, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, स्टुअर्ट बिन्नी। 

हांगकांग क्रिकेट सिक्स के लिए पाकिस्तान टीम: फहीम अशरफ (कप्तान), अमीर यामीन, आसिफ अली, दानिश अजीज, हुसैन तलत, मुहम्मद अखलाक और शहाब खान।

हांगकांग सिक्सेस 2024 की सभी 12 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है जो इस प्रकार हैं:- 

  • पूल ए: साउथ अफ्रीका (ए1), न्यूजीलैंड (ए2), हांगकांग (ए3)
  • पूल बी: ऑस्ट्रेलिया (बी1), इंग्लैंड (बी2), नेपाल (बी3)
  • पूल सी: भारत (सी1), पाकिस्तान (सी2), यूएई (सी3)
  • पूल डी: श्रीलंका (डी1), बांग्लादेश (डी2), ओमान (डी3)

 

 

Latest Cricket News





Source link

1798440cookie-checkIND vs PAK: दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, सुबह सोते मत रह जाना, ये रहा शेड्यूल
Artical

Comments are closed.

Mp News: Chief Minister Mohan Yadav Gave A Development Gift Of 266 Crores In Barwah – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Governor Haribhau Bagde Narrated A Funny Anecdote Regarding Women’s Participation In Jobs – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan News:राज्यपाल बोले     |     भारत के इस कप्तान से डरते थे सचिन-द्रविड़ और गांगुली भी, वीरेंद सहवाग ने किया खुलासा, नहीं दिया कभी पलटकर जवाब     |     टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर हुए 2 खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का ऐलान; इन्हें मिली जगह     |     शिखर पहाड़िया की प्लेट से लिया खाना तो मिला ऐसा रिएक्शन, बॉयफ्रेंड संग लंदन टूर पर निकलीं जाह्नवी कपूर     |     Delhi HC revokes transfer of 2020 riots case judge | India News     |     Bihar: 52 माफिया, तस्कर और अपराधियों की 57 करोड़ की संपत्ति जब्ती को भेजा गया प्रस्ताव, विधायक भी सूची में     |     Meerut: Fisheries Minister Dr. Sanjay Nishad Has Said A Very Important Thing On Caste Census, Read Full News. – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: इंदौर में अब शुरू होगा मुख्य रेलवे स्टेशन का काम, तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक     |     Bishnoi Community Submitted A Memorandum Regarding The Death Of Dr. Rakesh Bishnoi – Jodhpur News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088