Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Mp Board Result 2025 Live Updates Madhya Pradesh Board Mpbse Class 5th 8th Result Topper In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live 27 Lakh Houses Will Be Illuminated By Solar Energy, Know How To Apply To Avail The Benefits Of Pm Surya Ghar Y - Amar Ujala Hindi News Live हिसार एयरपोर्ट: ट्रायल लैंडिंग शुरू होने से पहले एएआई की टीम ने जानी हकीकत, परिसर में 20 से ज्यादा नील गाय खेतीबाड़ी: चंबा माश, बरोट के लाल राजमा करेंगे आर्थिकी मजबूत, कृषि विश्वविद्यालय ने करवाया पंजीकरण विराट कोहली के नाम होगा एक और रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही इस मामले में छोड़ देंगे शिखर धवन को पीछे सलमान खान की इस बात पर फिदा हैं आमिर खान, सिकंदर के डायरेक्टर के सामने किया खुलासा Realme के बाद Poco ने भी लॉन्च किया Ultra स्मार्टफोन, मिलेगा सबसे तेज प्रोसेसर सपाट ट्रेड कर रहा बाजार, फाइनेंशियल शेयरों में दिख रही खरीदारी, फार्मा में गिरावट पंजाब पुलिस पर फायरिंग: बरनाला में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल फिर बदले सोने के दाम, ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का 28 मार्च का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

IND vs ZIM 3rd T20: इन प्लेयर्स को मौका देंगे कप्तान गिल? Playing 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव


Indian Cricket Team- India TV Hindi

Image Source : AP
Indian Cricket Team

India vs Zimbabwe 3rd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है। इस तरह से सीरीज अभी बराबरी पर बनी हुई है। टीम इंडिया की तरफ से अभी तक सीरीज में कुल चार डेब्यू हो चुके हैं। इनमें ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, रियान पराग और साई सुदर्शन के नाम शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच 10 जुलाई से खेला जाएगा। 

गिल के साथ अभिषेक शर्मा ही कर सकते हैं ओपनिंग

तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जुड़ेंगे। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में जीरो रन पर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरे टी20 मैच में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और तूफानी शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। अभिषेक की वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही है। ऐसे में वह कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

संजू सैमसन और शिवम दुबे को मिल सकता है चांस

रुतुराज गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उन्होंने 77 रनों की पारी खेली। ऐसे में तीसरे टी20 मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। ध्रुव जुरेल पहले मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए ऐसे में तीसरे मैच में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू की विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है। इसके अलावा पांचवें नंबर पर रिंकू सिंह को चांस मिल सकता है। पिछले कुछ समय से हर मौके पर रिंकू ने खुद को साबित किया है। डेथ ओवर्स में उनकी बैटिंग देखते ही बनती है। जब वह लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। शिवम दुबे को रियान पराग की जगह मौका मिल सकता है और साई सुदर्शन को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। 

शुभमन गिल ने पहले मैच में खलील अहमद को चांस दिया था, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था। तीसरे टी20 मैच में तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी आवेश खान और मुकेश कुमार को सौंपी जा सकती है। इन दोनों ही प्लेयर्स ने दूसरे मैच में 3-3 विकेट अपने नाम किए थे और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा थी। रवि बिश्नोई ने अभी तक खेले गए, दोनों ही मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को चांस मिल सकता है। 

तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित Playing 11: 

शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैसमन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार और रवि बिश्नोई। 

यह भी पढ़ें

जिम्बाब्वे के खिलाफ 234 बनते ही टूटा AUS का महारिकॉर्ड, भारतीय टीम ने पहली बार किया ये कारनामा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा पाकिस्तान, अब लिया गया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News





Source link

1158380cookie-checkIND vs ZIM 3rd T20: इन प्लेयर्स को मौका देंगे कप्तान गिल? Playing 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव
Artical

Comments are closed.

Mp Board Result 2025 Live Updates Madhya Pradesh Board Mpbse Class 5th 8th Result Topper In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     27 Lakh Houses Will Be Illuminated By Solar Energy, Know How To Apply To Avail The Benefits Of Pm Surya Ghar Y – Amar Ujala Hindi News Live     |     हिसार एयरपोर्ट: ट्रायल लैंडिंग शुरू होने से पहले एएआई की टीम ने जानी हकीकत, परिसर में 20 से ज्यादा नील गाय     |     खेतीबाड़ी: चंबा माश, बरोट के लाल राजमा करेंगे आर्थिकी मजबूत, कृषि विश्वविद्यालय ने करवाया पंजीकरण     |     विराट कोहली के नाम होगा एक और रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही इस मामले में छोड़ देंगे शिखर धवन को पीछे     |     सलमान खान की इस बात पर फिदा हैं आमिर खान, सिकंदर के डायरेक्टर के सामने किया खुलासा     |     Realme के बाद Poco ने भी लॉन्च किया Ultra स्मार्टफोन, मिलेगा सबसे तेज प्रोसेसर     |     सपाट ट्रेड कर रहा बाजार, फाइनेंशियल शेयरों में दिख रही खरीदारी, फार्मा में गिरावट     |     पंजाब पुलिस पर फायरिंग: बरनाला में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल     |     फिर बदले सोने के दाम, ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का 28 मार्च का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088