Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
चाहते हैं बंपर पैसा ? अपनाएं ये आसान वास्‍तु टिप्‍स और देखें कमाल MIT Manipal Receives Prestigious IMC Ramkrishna Bajaj National Quality Award 2024 Anuppur News: Two Killed In Collision Between Jeep And Bike - Anuppur News Bundi News: Woman Jumps Into Mine With Child After Husband Refuses To Buy Smartphone, Missing Since April 24 - Rajasthan News हरियाणा में खेती पर संकट: नहरी पानी के लिए सड़क पर उतरेंगे किसान, कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र Hpu Shimla: Special Occasion Ug Exam Schedule Released - Amar Ujala Hindi News Live GT vs SRH Aaj Ka Match Kaun Jitega: प्लेऑफ में जाने के लिए अहम है मुकाबला, आंकड़ों में ये टीम आगे; कौन मारेगा बाजी 'हाउस अरेस्ट' पर परोसी जा रही अश्लीलता से भड़का NCW, उल्लू ऐप के CEO और एजाज खान को भेजा नोटिस Amazon Sale: Redmi Note 13 Pro में बड़ा Price Cut, 15 हजार के कम में खरीदें 200MP कैमरे वाला फोन मशहूर फिल्म निर्माता ने कुछ ही दिनों में घटाया 10 किलो वजन, बताया क्या खाने से तेजी से कम हो रहा है मोटापा

IND vs ZIM Pitch Report: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों को मिलेगी मदद; जानिए कैसी होगी पिच?


IND vs ZIM- India TV Hindi

Image Source : GETTY
IND vs ZIM

India vs Zimbabwe 1st T20 Match: T20 वर्ल्ड कप 2024 का खुमार खत्म हो चुका है। भारतीय टीम खिताब जीतकर वापस घर भी लौट चुकी है। अब सभी की निगाहें जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज पर हैं। इस सीरीज के लिए भारत के सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है। वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी युवा शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं, इस मैदान की पिच कैसी हो सकती है। 

बल्लेबाजों को मिल सकती है मदद

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार होती है। क्योंकि यहां की पिच ठोस होती है और बल्ले पर ठीक तरह से आती है। इसी वजह से बल्लेबाज यहां पर रनों की बरसात कर सकते हैं। लेकिन बाद में पिच से स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा चुके हैं कुल 50 T20I मैच

जिम्बाब्वे के मैदान पर अभी तक कुल 50 T20I मैच खेले गए हैं, जिसमें से 29 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि 20 मैचों में टारगेट चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 133 रन है। हरारे के मैदान पर सबसे बड़ा 229 रनों का स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर सबसे लो एस्ट स्कोर पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। साल 2021 में पाकिस्तानी टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब के आंकड़े: 

कुल मैच- 50 

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 29

पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच- 20 

पहली पारी का औसत स्कोर-152 रन

दूसरी पारी का औसत स्कोर- 133 रन

हाईएस्ट स्कोर- 229 रन ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 

सबसे कम स्कोर- 99 रन पाकिस्तान ने बनाया

हाईएस्ट चेज- 194 रन

दोनों टीमों का स्क्वाड: 

पहले और दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फ़राज़, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

यह भी पढ़ें

Latest Cricket News





Source link

1140360cookie-checkIND vs ZIM Pitch Report: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों को मिलेगी मदद; जानिए कैसी होगी पिच?
Artical

Comments are closed.

चाहते हैं बंपर पैसा ? अपनाएं ये आसान वास्‍तु टिप्‍स और देखें कमाल     |     MIT Manipal Receives Prestigious IMC Ramkrishna Bajaj National Quality Award 2024     |     Anuppur News: Two Killed In Collision Between Jeep And Bike – Anuppur News     |     Bundi News: Woman Jumps Into Mine With Child After Husband Refuses To Buy Smartphone, Missing Since April 24 – Rajasthan News     |     हरियाणा में खेती पर संकट: नहरी पानी के लिए सड़क पर उतरेंगे किसान, कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र     |     Hpu Shimla: Special Occasion Ug Exam Schedule Released – Amar Ujala Hindi News Live     |     GT vs SRH Aaj Ka Match Kaun Jitega: प्लेऑफ में जाने के लिए अहम है मुकाबला, आंकड़ों में ये टीम आगे; कौन मारेगा बाजी     |     ‘हाउस अरेस्ट’ पर परोसी जा रही अश्लीलता से भड़का NCW, उल्लू ऐप के CEO और एजाज खान को भेजा नोटिस     |     Amazon Sale: Redmi Note 13 Pro में बड़ा Price Cut, 15 हजार के कम में खरीदें 200MP कैमरे वाला फोन     |     मशहूर फिल्म निर्माता ने कुछ ही दिनों में घटाया 10 किलो वजन, बताया क्या खाने से तेजी से कम हो रहा है मोटापा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088