Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Independence Day: People Hoisted The Tricolor At Midnight In Purnia, Bihar, A Tradition Dating Back To 1947 – Amar Ujala Hindi News Live


Independence Day: People hoisted the tricolor at midnight in Purnia, Bihar, a tradition dating back to 1947

पूर्णिया के झंडा चौक पर रात के 12 बजे फहराया गया तिरंगा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11वीं बार लालकिले पर आज तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान में तिरंगे को सलामी देंगे। पूरे देश में सुबह में तिरंगे को सलामी देने की परंपरा है। लेकिन, बिहार का एक जिला ऐसा है, जहां आधी रात को तिरंगे को सलामी दी जाती है। पूर्णिया शहर के झंडा चौक पर 14 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजकर एक मिनट पर तिरंगा फहराया गया। लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। सन 1947 से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह के पोते विपुल प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। खुद को इस खास मौके का साक्षी बनाने बड़ी संख्या में लोग झंडा चौक पर इकट्ठा हुए। एक दूसरे को जलेबियां खिलाकर लोगों ने आजादी का जश्न मनाया। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Trending Videos

मध्य रात्रि में तिरंगा फहराने की परंपरा

ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह के पोते विपुल प्रसाद सिंह का कहना है कि साल 1947 में जब घड़ी की सुई 12 बजकर एक मिनट पर पहुंची थी, ठीक उसी समय भारत के आजादी की घोषणा रेडियो पर की गई थी। तब पूर्णिया के स्वतंत्रता सेनानी और उनके दादा रामेश्वर प्रसाद सिंह ने रामरतन साह और शमशुल हक के साथ मिलकर मध्य रात्रि में भट्ठा बाजार में झंडा फहराया था। तभी से हर साल यहां मध्य रात्रि में तिरंगा फहराने की परंपरा चली आ रही है।

बाघा बॉर्डर पर रात्रि में झंडा फहराया जाता

समाजसेवी अनिल चौधरी ने कहा कि हमारे वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को आजाद किया। कितनी माताओं के मांग का सिंदूर मिट गया। कितनी बहनों ने अपने भाइयों को खो दिया। तब जाकर देश आजाद हुए। यहां के स्वर सेनानियों ने हमें यह अवसर प्रदान किया है। हर वर्ष रात्रि के 12:01 में हम झंडा फहराते हैं। पूरे भारतवर्ष में एक बाघा बॉर्डर पर रात्रि में झंडा फहराया जाता है दूसरा पूर्णिया के झंडा चौक पर झंडा फहराया जाता है। मौके पर शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति के साथ ही पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सदर विधायक विजय खेमका, नगर निगम मेयर विभा कुमारी, कई वार्ड पार्षद और जिला प्रशासन भी मौजूद रहे।



Source link

1320670cookie-checkIndependence Day: People Hoisted The Tricolor At Midnight In Purnia, Bihar, A Tradition Dating Back To 1947 – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Rewari: स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर बने एक मेडिकल स्टोर को किया सील, अवैध एमटीपी किट हुईं बरामद     |     Himachal News: नई भर्ती के लिए हर विभाग में संशोधित होंगे आरएंडपी नियम, कार्मिक विभाग ने जारी किए निर्देश     |     धमाकेदार T20 लीग के शेड्यूल का हो गया ऐलान, इस दिन से होगा आगाज, 31 अगस्त को फाइनल     |     Russian FM Lavrov hopes Trump’s ‘reasonable’ Ukraine stance sways EU     |     Afghan journalists face ‘dire’ conditions in Iran, Pakistan; group warns of growing crisis     |     Israel’s UN ambassador on Gaza     |     35 साल की है उम्र, 55वें साल चाहिए ₹4 करोड़, आज से कितने की मंथली SIP से टारगेट होगा पूरा     |     BSF intercepts 2 Pakistani drones carrying heroin in Amritsar     |     Dhankhar’s move to examine oppn’s notice raised suspicions | India News     |     Bihar News: Inspector Posted At Harnaut Police Station Shot Himself, Condition Critical – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088