Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Accident Today : बिहार में बड़ा हादसा, बाजार में रिक्शे को उड़ाते हुए ट्रक ने छह को कुचला; सभी गंभीर Hathras News: दूसरे निकाह में पहुंची पहली पत्नी, सेहरा व अन्य सामान छोड़कर दूल्हा हुआ फरार Rudraprayag Bus Accident Photos Bus Got Submerged In The Overflowing River Passengers Fell Down From The Windo - Amar Ujala Hindi News Live Jabalpur News: Police Station In-charge Will Plant One Thousand Saplings In Chitrakoot For One Year - Jabalpur News Bihar News : Nai Dhara Surajpura Residency Program Literature Me Too Case Patna Bihar News - Amar Ujala Hindi News Live - Me Too Case :पटना में यह क्या हुआ, जो उठ रही बात Air India plane crash: Black box data downloaded, information likely in 10 days | India News बर्मिंघम का सिंघम है ये अंग्रेज बल्लेबाज, टीम इंडिया की यहां भी खैर नहीं 'पंचायत 4' में 20 हजार कमाने वाले सचिव की ये है असल कमाई, प्रह्लाद चा से लेकर प्रधान तक के खाते में आती है मोटी रकम Bihar: शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, मनपसंद जगह पर करवा सकेंगे तबादला; जारी किए गए निर्देश Meerut: Lewd Comment Was Made On Female Policemen In Nauchandi Fair, Accused Caught After Video Went Viral - Amar Ujala Hindi News Live

Indore News: Cm Mohan Yadav Makes Surprise Visit To Holkar College, Interacts With Students – Amar Ujala Hindi News Live – Indore News:अचानक कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में छा गया जोश, बोले


मंगलवार को इंदौर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से संवाद किया। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए शुभाशीष से कम नहीं था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने सामने पाकर विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी अलग ही दिख रही थी, चारों तरफ खुशी का माहौल था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट बैठक के पूर्व होलकर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन एवं फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा भी की।

Trending Videos

खेल के प्रति किया प्रोत्साहित

विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों  के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें  मन लगा कर पढ़ाई करने एवं खेल कूद गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सुविधाओं का विस्तार कर रही है। हमारे होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। आप सभी से मिलकर हमारी ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है। छात्रों ने कहा कि यह सरप्राइज बेहद खास रहा। छात्रों ने सीएम के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए। 

कृषि विकास में अग्रणी राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विकास और विस्तार की संभावनाओ से भी विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराया। उन्होंने शासन की कृषि संबंधी मुख्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कृषि विकास में अग्रणी राज्य की भूमिका अदा करता है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से खेल गतिविधियों के तहत हमें पचमढ़ी और मनाली शिविर में  ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियां करवाई गई। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।



Source link

2750970cookie-checkIndore News: Cm Mohan Yadav Makes Surprise Visit To Holkar College, Interacts With Students – Amar Ujala Hindi News Live – Indore News:अचानक कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में छा गया जोश, बोले
Artical

Comments are closed.

Accident Today : बिहार में बड़ा हादसा, बाजार में रिक्शे को उड़ाते हुए ट्रक ने छह को कुचला; सभी गंभीर     |     Hathras News: दूसरे निकाह में पहुंची पहली पत्नी, सेहरा व अन्य सामान छोड़कर दूल्हा हुआ फरार     |     Rudraprayag Bus Accident Photos Bus Got Submerged In The Overflowing River Passengers Fell Down From The Windo – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jabalpur News: Police Station In-charge Will Plant One Thousand Saplings In Chitrakoot For One Year – Jabalpur News     |     Bihar News : Nai Dhara Surajpura Residency Program Literature Me Too Case Patna Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live – Me Too Case :पटना में यह क्या हुआ, जो उठ रही बात     |     Air India plane crash: Black box data downloaded, information likely in 10 days | India News     |     बर्मिंघम का सिंघम है ये अंग्रेज बल्लेबाज, टीम इंडिया की यहां भी खैर नहीं     |     ‘पंचायत 4’ में 20 हजार कमाने वाले सचिव की ये है असल कमाई, प्रह्लाद चा से लेकर प्रधान तक के खाते में आती है मोटी रकम     |     Bihar: शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, मनपसंद जगह पर करवा सकेंगे तबादला; जारी किए गए निर्देश     |     Meerut: Lewd Comment Was Made On Female Policemen In Nauchandi Fair, Accused Caught After Video Went Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088