शहर के इतिहास में शायद यह पहली बार है कि अप्रैल की शुरुआत इतनी गर्म रही है। सोमवार को सीजन और साल का पहला 40 डिग्री का तापमान रिकॉर्ड किया गया। आम तौर पर, अप्रैल में तापमान में बढ़ोतरी 15 अप्रैल के बाद देखने को मिलती है, लेकिन इस साल यह शुरुआती दिनों में ही महसूस हो रही है। सोमवार को दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। वहीं, रविवार को तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। रविवार की रात का तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Comments are closed.