Indore Weather News Update Today Imd Mausam Temperature – Amar Ujala Hindi News Live मध्यप्रदेश By On Dec 30, 2024 {“_id”:”677240cab62f71bc950ed87d”,”slug”:”indore-weather-news-update-today-imd-mausam-temperature-2024-12-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Indore Weather: इंदौर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, चलेगी शीत लहर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यह भी पढ़ें गुरुग्राम में किशोर को बेरहमी से पीटा; बर्तन के उपर धो दिए… Aug 30, 2022 मनी प्लांट को भी होती है विटामिन C और विटामिन E की जरूरत,… Oct 14, 2024 INDORE WEATHER – फोटो : अमर उजाला, इंदौर विस्तार इंदौर में पिछले 24 घंटों से चल रही तेज सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 4 डिग्री कम होकर 21.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 2 डिग्री कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भले ही कोल्ड डे घोषित नहीं किया गया, लेकिन दिनभर ठंड का असर महसूस किया गया। सोमवार सुबह से भी ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे कंपकंपी का माहौल बना हुआ है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं विजिबिलिटी कम हुई, कोहरा जमा हुआ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साल की आखिरी रात को तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वर्तमान में बने सिस्टम के अनुसार, मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे बर्फीली हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन का माहौल बन जाएगा। इंदौर में रविवार से बारिश बंद हो गई है और मौसम साफ हो गया है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी 1100 मीटर रही, हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा थी और बादल भी छाए हुए थे, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। शीतलहर का प्रभाव रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआती दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद इंदौर और आसपास के हिस्सों में भी इसका असर दिखाई देगा। Source link Like0 Dislike0 21506600cookie-checkIndore Weather News Update Today Imd Mausam Temperature – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.