
आईओएस 26.3 अपडेट
Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.3 का नया अपडेट जारी किया है। सितंबर के बाद iOS 26 के लिए जारी हुआ यह तीसरा बड़ा अपडेट है। एप्पल कुछ समय से इसकी टेस्टिंग कर रहा था। इस अपडेट के साथ iPhone यूजर्स का एक्सपीरियंस बदल जाएगा। नए अपडेट के साथ Android से iPhone और iPhone से Android में स्विच करना आसान बन जाएगा। ऐसे में यूजर्स फोन बदलने के बाद अपने निजी डेटा जैसे कि फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स और डॉक्यूमेंट्स को आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।
iOS 26.3 अपडेट में क्या है खास?
iOS 26.3 अपडेट के रिलीज नोट में Apple ने बताया कि इसमें Android से iPhone में डेटा स्विच करने की नई सुविधा मिलेगी। यूजर्स आईफोन और Android फोन में बिना कोई थर्ड पार्टी ऐप के भी आसानी से डेटा ट्रांसफर कर पाएंगे। यूजर्स अपने मैसेज, नोट्स, पासवर्ड्स, फोन नंबर, कॉन्टैक्टस जैसे डेटा को भी ट्रांसफर कर पाएंगे। हालांकि, यह प्रक्रिया इतनी भी आसान नहीं होगी।
इसके अलावा Apple Music ऐप में नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें होम पेज पर Top Picks सेक्शन में फेवरेट सॉन्ग्स की प्लेलिस्ट दिखाई देगी। इसमें यूजर्स अपने गानों के लिरिक्स को ऑफलाइन डाउनलोड कर पाएंगे। यूजर्स बिना इंटरनेट के भी गानों की लिरिक्स देख पाएंगे। साथ ही, एप्पल ने iOS 26.2 के कुछ बग्स को भी फिक्स करने का काम किया है।
iOS 26.3 कैसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल?
एप्पल के इस नए अपडेट को वो यूजर्स फिलहाल डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं, जिन्होंने iOS 26.3 बीटा अपडेट के लिए रजिस्टर किया है। यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल्स में इंस्टॉल किया जा सकता है। यूजर्स को नया अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करने से पहले ये ध्यान देना होगा कि फोन के डेटा का बैकअप ले लें। इसके अलावा यूजर्स को नया अपडेट WiFi के जरिए करना चाहिए। मोबाइल डेटा के साथ अपडेट करने में समय लग सकता है।
- सबसे पहले अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद General में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
- यहां नए अपडेट उपलब्ध होने पर आपको इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने का ऑप्शन मिलेगा।
- इसके बाद आप नए अपडेट को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं।
- बता दें कि iPhone के लिए नए अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल होते समय कई बार डिवाइस रीस्टार्ट हो सकता है।
यह भी पढ़ें – AI एजेंट्स हुए बेकाबू, फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंसानों के साथ कर रहे Flirt, एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा खतरा


Comments are closed.