Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rahul's Article Has Exposed Bjp, Says Raut; Claims Believers In Democracy Concerned - Amar Ujala Hindi News Live Banswara News: Brother-in-law Killed Sister-in-law In Love Affair - Banswara News विदेश भेजने के नाम पर दंपती से लाखों की ठगी: पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज पाकिस्तान टीम में फिर होगा बड़ा बदलाव! इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है तीनों फॉर्मेट की कप्तानी ईद के दूसरे दिन ही बीमार पड़ी एक्ट्रेस, अस्पताल में हुई भर्ती, हालत देख डॉक्टर दोस्त हुई भावुक पुलिस ने सुलझाया बैंक डकैती मामला: एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 13.10 लाख रुपये किए बरामद UPI से जुड़े 2 नए नियम, जरूर जान लें यूजर्स, जल्द होंगे लागू, बदल जाएगा पेमेंट का तरीका, पढ़ें पूरी खबर Philippines now visa-free for Indian tourists | India News Vaishali: Liquor Kilns Demolished On Banks Of Ganga With Help Of Drones, 20 Thousand Liters Of Java Destroyed - Bihar News Rinku-priya Engagement: Big Personalities Gathered In Lucknow For Rinku-priya's Engagement See 10 Photos - Amar Ujala Hindi News Live

iPhone अब Made in India ही नहीं Made By Indian भी होगा, Tata Group रचने जा रहा है ये बड़ा इतिहास


Tata Group to make iPhone in India- India TV Hindi
Image Source : FILE
Tata Group to make iPhone in India

भारत का सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घराना टाटा समूह (Tata Group) एक बार फिर देश का नाम रोशन करने जा रहा है। जल्द ही टाटा का नाम एप्पल के आईफोन (Apple iPhone) से जुड़ने जा रहा है। अभी तक आप जो आईफोन यूज करते हैं वह या विदेश में निर्मित होता है, या फिर ​फॉक्सकॉन जैसी किसी विदेशी कंपनी की भारतीय फैक्ट्री में असेंबल किया जाता है। लेकिन अब आईफोन न सिर्फ मेड इन इंडिया होगा, बल्कि यह मेड बाय इंडियन कंपनी होगा। 

टाटा करेगी विस्ट्रॉन का अधिग्रहण

ब्लूमबर्ग की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा समूह एक प्रमुख एप्पल सप्लायर विस्ट्रॉन के स्वामित्व वाली फैक्ट्री का अधिग्रहण करने के अंतिम चरण में है। इस डील के अगस्त 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो भारतीय उद्योग और सरकार के मेक इन इंडिया मिशन के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। यह पहली बार होगा कि जब कोई भारतीय कंपनी iPhone असेंबली के क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। टाटा समूह का लक्ष्य दक्षिणी राज्य कर्नाटक में स्थित विस्ट्रॉन फैक्ट्री का अधिग्रहण करना है।

600 मिलियन डॉलर की होगी डील 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार ​बीते एक साल से इस डील पर काम चल रहा था। यह डील करीब $600 मिलियन से अधिक की हो सकती है। विस्ट्रॉन फैक्ट्री iPhone 14 मॉडल के उत्पादन के लिए जानी जाती है और वर्तमान में इसमें 10,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विस्ट्रॉन ने मार्च 2024 तक Apple को 1.8 बिलियन डॉलर मूल्य के iPhone भेजने की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं, Apple ने अगले साल तक कारखाने के कार्यबल को तीन गुना करने का वादा किया है। 

क्यों कारोबार बेच रही है विस्ट्रॉन 

पहले आई मीडिया रिपोर्टों में यह संकेत मिलने शुरू हो गए थे कि विस्ट्रॉन भारत में अपना कारोबार बेचने की तैयारी में है। दरअसल ऐप्पल द्वारा लगाई गई शर्तों के चलते कंपनी के मुनाफे पर कैंची चल रही थी, जिसके कारण विस्ट्रॉन आईफोन निर्माण के क्षेत्र से बाहर निकलने की तैयारी में है। फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों की तुलना में एक छोटे खिलाड़ी के रूप में, विस्ट्रॉन को एप्पल के साथ हाई मार्जिन पर बातचीत करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। 

कर्मचारियों की समस्या से जूझ रही है कंपनी 

रिपोर्ट के अनुसार, विस्ट्रॉन को अपने छोटे आकार और प्रबंधन मुद्दों के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक मतभेदों ने विस्ट्रॉन की श्रमिकों को बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत के कोलार में इसकी फैक्ट्री में नौकरी छोड़ने की दर काफी तेजी से बढ़ी है। 

Tata बढ़ाएगी iPhone का उत्पादन 

विस्ट्रॉन ने अपनी iPhone असेंबली सुविधा टाटा समूह को बेचने का विकल्प चुना है। टाटा का इरादा विस्ट्रॉन फैक्ट्री में मौजूदा आईफोन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा ग्रुप फिलहाल भारत में आने वाले iPhone 15 मॉडल्स की असेंबली की टेस्टिंग कर रहा है। विस्ट्रॉन ने शुरुआत में 2008 में एक उपकरण मरम्मत यूनिट की स्थापना के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया। 2017 में, कंपनी ने अपने परिचालन का विस्तार किया और Apple के लिए iPhone का निर्माण शुरू किया।





Source link

970590cookie-checkiPhone अब Made in India ही नहीं Made By Indian भी होगा, Tata Group रचने जा रहा है ये बड़ा इतिहास
Artical

Comments are closed.

Rahul’s Article Has Exposed Bjp, Says Raut; Claims Believers In Democracy Concerned – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banswara News: Brother-in-law Killed Sister-in-law In Love Affair – Banswara News     |     विदेश भेजने के नाम पर दंपती से लाखों की ठगी: पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज     |     पाकिस्तान टीम में फिर होगा बड़ा बदलाव! इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है तीनों फॉर्मेट की कप्तानी     |     ईद के दूसरे दिन ही बीमार पड़ी एक्ट्रेस, अस्पताल में हुई भर्ती, हालत देख डॉक्टर दोस्त हुई भावुक     |     पुलिस ने सुलझाया बैंक डकैती मामला: एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 13.10 लाख रुपये किए बरामद     |     UPI से जुड़े 2 नए नियम, जरूर जान लें यूजर्स, जल्द होंगे लागू, बदल जाएगा पेमेंट का तरीका, पढ़ें पूरी खबर     |     Philippines now visa-free for Indian tourists | India News     |     Vaishali: Liquor Kilns Demolished On Banks Of Ganga With Help Of Drones, 20 Thousand Liters Of Java Destroyed – Bihar News     |     Rinku-priya Engagement: Big Personalities Gathered In Lucknow For Rinku-priya’s Engagement See 10 Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088