हेडलाइंस
बिना गैस के कौन-कौन सी चीजें बनाई जा सकती हैं, LPG संकट के बीच बिना पकाए तैयार होने वाला खाना, ये हैं हेल्दी विकल्प LPG यूजर्स ध्यान दें! सभी को नहीं करानी होगी eKYC, जानें किसे है जरूरत, सरकार से आया स्पष्टीकरण Your phone is rewiring your brain. | India News कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका रसोई में रखी पीली सरसों खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे, वास्तु के ये उपाय ला सकते हैं धन और बरकत EAAA Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026 Raveena Tandon Stars in New Campaign by Garnier Color Naturals Celebrating Effortless At-home Hair Color Spring Break is Almost Here Dash through the "Titans" Forest on Awaji Island. "Attack on Titan" × Nijigen no Mori Runs Mar 14–Dec 13, Opening Highlight Bihar Gaya Elderly Man Injured In Tractor Accident On Ramshila Road Today Bihar News - Bihar News

iPhone 17e Vs iPhone 16e: एप्पल के नए लॉन्च हुए सस्ते आईफोन में क्या है खास, जानें


iPhone 17e vs iPhone 16e- India TV Hindi
Image Source : APPLE
आईफोन 17e vs आईफोन 16e

Apple ने iPhone 17e को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। एप्पल का यह सस्ता आईफोन पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेड है। ये दोनों डिवाइस देखने में एक जैसे हैं और लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि, दोनों आईफोन में कई बड़े अंतर भी देखने को मिलेंगे। एप्पल ने नए आईफोन में पुराने मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड्स किए हैं। iPhone 17e को 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, iPhone 16e को 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। आइए, जानते हैं इन दोनों आईफोन में क्या अंतर है…

iPhone 17e Vs iPhone 16e: डिस्प्ले

ये दोनों ही आईफोन एक जैसे डिस्प्ले फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें 6.1 इंच का OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में नॉच डिजाइन दिया गया है और यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। iPhone 16e के डिस्प्ले में सिरैमिक शील्ड दिया गया है, जबकि नया वाला मॉडल सिरैमिक शील्ड 2 के साथ आता है।

iPhone 17e vs iPhone 16e: परफॉर्मेंस

नए लॉन्च हुए iPhone 17e में A19 Bionic चिपसेट मिलता है। वहीं, पिछले साल आए मॉडल में A18 Bionic चिपसेट दिया गया है। नए वाले मॉडल में C1x मॉडम के साथ N1 चिप दिया गया है, जबकि पिछले साल आए मॉडल में C1 मॉडम मिलता है। दोनों ही फोन एक जैसे बैटरी के साथ आते हैं। नए लॉन्च हुए मॉडल में MagSafe वायरलेस चार्जिंग और फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, नए मॉडल को 256GB के शुरुआती वेरिएंट में उतारा गया है। पिछले साल आए मॉडल को 128GB के शुरुआती वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।









  iPhone 17e iPhone 16e
डिस्प्ले 6.1 OLED, सुपर रेटिना XDR 6.1 OLED, सुपर रेटिना XDR
प्रोसेसर A19 Bionic A18 Bionic
स्टोरेज 256GB/512GB 128GB/256GB/512GB
कैमरा 48MP, 12MP 48MP, 12MP
OS iOS 26 iOS 17

iPhone 17e vs iPhone 16e: कैमरा

ये दोनों आईफोन सिंगल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इन दोनों फोन के बैक में 48MP का फ्यूजन मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। नए लॉन्च हुए मॉडल में बेहतर डेप्थ कंट्रोल मिलता है। ये दोनों फोन Apple Intelligence फीचर्स से लैस हैं।

iPhone 17e vs iPhone 16e: किसे खरीदना फायदेमंद?

एप्पल ने iPhone 17e के लॉन्च होते ही पुराने मॉडल को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है यानी एप्पल स्टोर से इसे अब नहीं खरीदा जा सकता है। iPhone 17e में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो iPhone 17 में मिलते हैं। हालांकि, फोन के डिजाइन और कैमरा में कंपनी ने कोई अंतर नहीं रखा है। प्रोसेसर को अपग्रेड किया गया है और नए वाले मॉडल में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें C1x मॉडम यूज किया गया है, जो कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 सीरीज में दी गई है।

यह भी पढ़ें – iPhone 16e की कीमत में भारी कटौती, iPhone 17e लॉन्च होते ही सस्ता हुआ आईफोन





Source link

4540550cookie-checkiPhone 17e Vs iPhone 16e: एप्पल के नए लॉन्च हुए सस्ते आईफोन में क्या है खास, जानें
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

बिना गैस के कौन-कौन सी चीजें बनाई जा सकती हैं, LPG संकट के बीच बिना पकाए तैयार होने वाला खाना, ये हैं हेल्दी विकल्प     |     LPG यूजर्स ध्यान दें! सभी को नहीं करानी होगी eKYC, जानें किसे है जरूरत, सरकार से आया स्पष्टीकरण     |     Your phone is rewiring your brain. | India News     |     कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन     |     स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका     |     रसोई में रखी पीली सरसों खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे, वास्तु के ये उपाय ला सकते हैं धन और बरकत     |     EAAA Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026     |     Raveena Tandon Stars in New Campaign by Garnier Color Naturals Celebrating Effortless At-home Hair Color     |     Spring Break is Almost Here Dash through the "Titans" Forest on Awaji Island. "Attack on Titan" × Nijigen no Mori Runs Mar 14–Dec 13, Opening Highlight     |     Bihar Gaya Elderly Man Injured In Tractor Accident On Ramshila Road Today Bihar News – Bihar News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088