Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
HP Cloudburst: सराज में लापता लोगों की तलाश जारी, इस मानसून में अब तक 80 की गई जान, जानें माैसम पूर्वानुमान IND vs ENG: इंग्लैंड को नहीं पच रहा रूट का बोल्ड, आकाश दीप की गेंद लीगल थी या नहीं MCC ने बताया गौहर खान ने लगाई पैप्स की क्लास, हरकतें देख एक्ट्रेस हुईं आग बबूला, प्रज्ञा जायसवाल के सपोर्ट में कही ये बात Suriname elects first female President amid economic challenges महिला का दावा इन 2 चीजों का इस्तेमाल कर घटाया 45 किलो वजन, चलना फिरना भी हो गया था मुश्किल ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने दिखाई नरमी, भारत पर टैरिफ की तलवार 1 अगस्त तक टाला, लिया ये बड़ा फैसला Massive eviction drive begins in Dhubri Assam क्या आपको भी रील्स देखने की लत लग गई है? इस आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स Bihar elections: Law and order, domicile push & ‘all-in’ gamble - How Chirag Paswan is shaking up NDA | India News Bihar Cabinet: 43 Proposals Approved In Nitish Cabinet, Proposals For Women And Disabled Passed - Amar Ujala Hindi News Live

IPL ऑक्शन ने इस खिलाड़ी के करियर पर लगा दिया सवालिया निशान, फैंस ने दे दिया था भारत के दूसरे सचिन तेंदुलकर का दर्जा


IPL 2025- India TV Hindi

Image Source : GETTY
IPL 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहा ये खिलाड़ी

भारत में आए दिन कोई ना कोई युवा क्रिकेटर उभरकर सामने आता है। जिसके टैलेंट को देखकर फैंस उस क्रिकेटर को दुनिया के महान खिलाड़ियों से तुलना करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ साल 2018 में तब हुआ जब भारतीय टीम ने एक खिलाड़ी की कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और इस खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में जमकर रन बनाए। उस वक्त आईपीएल में भी इस खिलाड़ी को कई टीमें अपने स्क्वाड में शामिल करना चाह रही थी, लेकिन हाल ही में हुए आईपीएल 2025 के ऑक्शन में यह खिलाड़ी अनसोल्ड रहा।

इस खिलाड़ी के करियर में एक समय ऐसा आया था, जब फैंस उसे महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से तुलना करने लगे थे। मगर अब यह खिलाड़ी अपने विवादों के कारण धीरे-धीरे क्रिकेट और फैंस की निगाहों से काफी दूर होता जा रहा है। यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ हैं। शॉ ने अभी तक के अपने करियर में काफी कुछ देख लिया है।

अर्श से फर्श तक का सफर

पृथ्वी शॉ ने साल 2018 में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। आईपीएल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए कुल 79 मैच खेले हैं, लेकिन अचानक से उनका करियर इस कदर डाउनफॉल पर आ गया है, जहां से वापसी कर पाना उनके लिए लगभग नामुमकिन सा होगा। आईपीएल 2025 के ऑक्शन के दौरान जब उनका नाम सामने आया तब उम्मीद थी कि वह कम ही प्राइस पर किसी न किसी टीम में जरूर बिक जाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका और वह अनसोल्ड रहे। पृथ्वी शॉ को आने वाले समय में टीम इंडिया का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन अब उनका हाल ऐसा हो गया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट तो दूर अब आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।

कैसा रहा आईपीएल करियर

आईपीएल में पृथ्वी शॉ के करियर पर एक नजर डालें तो, उन्होंने 79 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 1892 रन बनाए हैं। उस दौरान उनका औसत सिर्फ 23.94 का है। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा है। वह आईपीएल में 147.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल में उनकी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उनके लिए कोई बोली नहीं लगाई। दिल्ली कैपिटल्स युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन शॉ के मामले में दिल्ली ने भी चुप्पी साध ली।

यह भी पढ़ें

IPL 2025: मोहम्मद सिराज ने RCB से बाहर होते ही कही ये बात, ऑक्शन में टीम ने नहीं खरीदा

WTC फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी टीम ने जीता टेस्ट, Points Table पर हुआ इतना असर

Latest Cricket News





Source link

1959760cookie-checkIPL ऑक्शन ने इस खिलाड़ी के करियर पर लगा दिया सवालिया निशान, फैंस ने दे दिया था भारत के दूसरे सचिन तेंदुलकर का दर्जा
Artical

Comments are closed.

HP Cloudburst: सराज में लापता लोगों की तलाश जारी, इस मानसून में अब तक 80 की गई जान, जानें माैसम पूर्वानुमान     |     IND vs ENG: इंग्लैंड को नहीं पच रहा रूट का बोल्ड, आकाश दीप की गेंद लीगल थी या नहीं MCC ने बताया     |     गौहर खान ने लगाई पैप्स की क्लास, हरकतें देख एक्ट्रेस हुईं आग बबूला, प्रज्ञा जायसवाल के सपोर्ट में कही ये बात     |     Suriname elects first female President amid economic challenges     |     महिला का दावा इन 2 चीजों का इस्तेमाल कर घटाया 45 किलो वजन, चलना फिरना भी हो गया था मुश्किल     |     ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने दिखाई नरमी, भारत पर टैरिफ की तलवार 1 अगस्त तक टाला, लिया ये बड़ा फैसला     |     Massive eviction drive begins in Dhubri Assam     |     क्या आपको भी रील्स देखने की लत लग गई है? इस आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स     |     Bihar elections: Law and order, domicile push & ‘all-in’ gamble – How Chirag Paswan is shaking up NDA | India News     |     Bihar Cabinet: 43 Proposals Approved In Nitish Cabinet, Proposals For Women And Disabled Passed – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088