Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Attack On Fire Brigade Reached Late To Extinguish Fire In Supaul Bihar Police Engaged - Bihar News यूपी सिपाही भर्ती : महोबा के योगेंद्र और बुलंदशहर की वंदना रानी ने किया टॉप, ये है स्त्री और पुरुषों की टॉपर After Resignation Traders Of Doiwala Came Out In Support Of Prem Chand Agarwal Kept Market Close - Amar Ujala Hindi News Live Indore: Husband Was Forcing Her To Change Her Religion, Wife Filed Fir - Amar Ujala Hindi News Live Sri Ganganagar News Roadways Bus Tyre Burst Three People Riding Rickshaw Died Due To Collision - Amar Ujala Hindi News Live कितने बजे से शुरू होंगे आईपीएल के मुकाबले, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच अनुराग कश्यप के दिल को छू गई इस नई मूवी की काहनी, साउथ एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत लॉन्च से पहले लीक, iPhone 16 Pro से भी होगा महंगा! IIT के छात्रों ने तैयार किया एशिया का सबसे लंबा हाइपरलूप टेस्टिंग ट्यूब, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो मोगा में मेडिकल स्टोर में मिली एक लाख नशीली गोलियां

IPL के इतिहास में आज तक नहीं टूटा इस भारतीय का कीर्तिमान, इस सीजन भी टूटना असंभव


भुवनेश्वर कुमार
Image Source : TWITTER
भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar Purple Cap: आईपीएल दुनिया की सबसे देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। अब आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। अभी तक आईपीएल के 17 सीजन हो चुके हैं और अब 18वां सीजन शुरू होने ही वाला है। लेकिन स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आईपीएल में आज तक कायम है और आगामी सीजन भी उस रिकॉर्ड का टूटना असंभव है। 

आईपीएल 2016 में किया था दमदार प्रदर्शन

आईपीएल के एक सीजन में जो भी गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेता है। सीजन खत्म होने के बाद उसे पर्पल कैप दी जाती है। अभी तक ड्वेन ब्रावो, लासिथ मलिंगा, मोहम्मद शमी जैसे घातक गेंदबाज पर्पल कैप जीत चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2016 में कमाल का प्रदर्शन किया था। तब सनराजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 17 मैचों में कुल 23 हासिल किए थे। इसी वजह से उन्हें पर्पल कैप भी मिली थी। आईपीएल 2016 का खिताब हैदराबाद की टीम ने आरसीबी को हराकर जीता था और फाइनल में आखिरी ओवर भुवनेश्वर ने किया था और खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 

भुवी ने लगातार दो बार जीती पर्पल कैप

इसके बाद आईपीएल 2017 में भी भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में कुल 26 विकेट अपने नाम किए थे और उन्होंने पर्पल कैप भी जीती थी। आईपीएल के इतिहास में भुवनेश्वर इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार दो सीजन पर्पल कैप अपने नाम की है। उनके अलावा आज कोई भी दूसरा खिलाड़ी लगातार दो पर्पल कैप अपने नाम नहीं कर पाया है। 

आईपीएल 2025 में कायम रहेगा भुवनेश्वर का रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने 14 मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे और पर्पल कैप हासिल की थी। अब अगर आईपीएल 2025 में भी हर्षल बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और पर्पल कैप जीत लेते हैं, तो भी वह भुवनेश्वर कुमार के लगातार दो बार पर्पल कैप जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। भुवनेश्वर का कीर्तिमान तभी टूट पाएगा, जब कोई गेंदबाज आईपीएल में लगातार तीन बार पर्पल कैप अपने नाम कर लेगा। ऐसे में आईपीएल 2025 में भी भुवी का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा और उसका इस सीजन टूटना असंभव है। 

IPL में पर्पल कैप जीतने वाले सभी गेंदबाजों की लिस्ट: 

  • IPL 2008- सोहेल तनवरी
  • IPL 2009- आर पी सिंह 
  • IPL 2010- प्रज्ञान ओझा
  • IPL 2011- लासिथ मलिंगा
  • IPL 2012- मोर्ने मोर्केल
  • IPL 2013- ड्वेन ब्रावो
  • IPL 2014- मोहित शर्मा
  • IPL 2015- ड्वेन ब्रावो
  • IPL 2016- भुवनेश्वर कुमार
  • IPL 2017- भुवनेश्वर कुमार
  • IPL 2018- एंड्यू टाई
  • IPL 2019- इमरान ताहिर
  • IPL 2020- कगिसो रबाडा
  • IPL 2021- हर्षल पटेल
  • IPL 2022- युजवेंद्र चहल
  • IPL 2023- मोहम्मद शमी
  • IPL 2024- हर्षल पटेल
  • IPL 2025- ?

यह भी पढ़ें: 

इस खिलाड़ी ने इंडिया मास्टर्स को अपने दम पर जिताया खिताब, हासिल किए 50,000 रुपए के इतने सारे चेक

युवराज की वेस्टइंडीज के प्लेयर से हुई तगड़ी बहस, दोनों लड़ने पर हुए आमादा; देखें VIDEO

Latest Cricket News





Source link

2598310cookie-checkIPL के इतिहास में आज तक नहीं टूटा इस भारतीय का कीर्तिमान, इस सीजन भी टूटना असंभव
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News Attack On Fire Brigade Reached Late To Extinguish Fire In Supaul Bihar Police Engaged – Bihar News     |     यूपी सिपाही भर्ती : महोबा के योगेंद्र और बुलंदशहर की वंदना रानी ने किया टॉप, ये है स्त्री और पुरुषों की टॉपर     |     After Resignation Traders Of Doiwala Came Out In Support Of Prem Chand Agarwal Kept Market Close – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: Husband Was Forcing Her To Change Her Religion, Wife Filed Fir – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sri Ganganagar News Roadways Bus Tyre Burst Three People Riding Rickshaw Died Due To Collision – Amar Ujala Hindi News Live     |     कितने बजे से शुरू होंगे आईपीएल के मुकाबले, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच     |     अनुराग कश्यप के दिल को छू गई इस नई मूवी की काहनी, साउथ एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे     |     Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत लॉन्च से पहले लीक, iPhone 16 Pro से भी होगा महंगा!     |     IIT के छात्रों ने तैयार किया एशिया का सबसे लंबा हाइपरलूप टेस्टिंग ट्यूब, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो     |     मोगा में मेडिकल स्टोर में मिली एक लाख नशीली गोलियां     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088