Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
नीमच में बड़ा पंचायत घोटाला आया सामने, सरपंच, सचिव और रिश्तेदारों पर भ्रष्टाचार का मामला किया गया दर्ज Bihar News : Youth Murder Case Munger Bihar Police Occupying Land Mukhiya Family Accused - Amar Ujala Hindi News Live Bareilly News: सरहद पार निकाह... तलाक ने छीन ली महिला की पहचान, बेटी की जिंदगी भी दस्तावेजों में उलझी Roorkee News Boy Commits Suicide After Tired Of Blackmailing By Girl From Ghaziabad For Obscene Video - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal News: Farhan, The Main Accused Of Love Jihad, Was Shot In A Short Encounter - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur News: Hanuman Beniwal Detained, Was On Dharna For 6 Days Demanding Cancellation Of Si Recruitment Exam - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Congress: हिमाचल में जल्द होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली हुए रवाना RCB vs CSK: चेन्नई के सामने होंगे RCB के धुरंधर, कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें यहां 'रेड 2' के कलेक्शन में दूसरे दिन आई 38% गिरावट, 'हिट 3' और 'रेट्रो' का बॉक्स ऑफिस पर रहा बुरा हाल घर में इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं शिकंजी, चखते ही खुल जाएंगे सारे टेस्ट बड्स

IPL में हुआ बड़ा करिश्मा, वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में डेब्यू कर रचा इतिहास


RR vs LSG
Image Source : @RAJASTHANROYALS
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन

Vaibhav Suryavanshi News: IPL 2025 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का आमना-सामना हो रहा है। जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स यानी LSG ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। आकाश दीप की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

राजस्थान की ओर से आज के मैच में कप्तान संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। संजू चोटिल हैं और उनकी जगह लखनऊ के खिलाफ रियान पराग कप्तानी कर रहे हैं। चोटिल संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। वैभव को इम्पैक्ट सब में जगह दी गई है। वह संजू की जगह यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे इस तरह IPL में नया इतिहास बन गया है। वैभव सूर्यवंशी IPL डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव ने प्रयास रे बर्मन को पछाड़ते हुए ये बड़ा मुकाम हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल और 23 दिन है। वहीं, प्रयास रे बर्मन ने IPL 2019 में 16 साल 157 दिन की उम्र में IPL डेब्यू किया था। अब सूर्यवंशी के नाम सबसे कम उम्र में IPL में खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। 

वैभव ने डेब्यू के साथ ही रचा इतिहास

बिहार के तेजपुर गांव में 27 मार्च 2011 को जन्में वैभव ने 4 साल की छोटी उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वैभव के पिता एक किसान हैं। अपने बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखकर उनके पिता ने नौ साल का होने पर वैभव को समस्तीपुर में एक क्रिकेट अकादमी में भर्ती करा दिया था। इसके बाद वैभव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जल्द ही जूनियर क्रिकेट में अपने खेल से सभी को प्रभावित करते हुए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। यहां उन्होंने बल्ले से कमाल करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके कुछ दिन बाद ही उन्हें IPL ऑक्शन में खरीद लिया गया। अब IPL 2025 में 7 मैचों के लंबे इंतजार के बाद 14 साल के वैभव को पहला IPL मैच खेलने का मौका मिल गया है। 

IPL में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

  • 14 साल 23 दिन – वैभव सूर्यवंशी,2025
  • 16 साल 157 दिन – प्रयास रे बर्मन, 2019
  • 17 साल 11 दिन – मुजीब उर रहमान, 2018
  • 17 साल 152 दिन – रियान पराग, 2019
  • 17 साल 179 दिन – प्रदीप सांगवान, 2008

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

इंपैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुनाल सिंह राठौड़

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर / कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान।

इंपैक्ट सब: आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह।

Latest Cricket News





Source link

2604760cookie-checkIPL में हुआ बड़ा करिश्मा, वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में डेब्यू कर रचा इतिहास
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

नीमच में बड़ा पंचायत घोटाला आया सामने, सरपंच, सचिव और रिश्तेदारों पर भ्रष्टाचार का मामला किया गया दर्ज     |     Bihar News : Youth Murder Case Munger Bihar Police Occupying Land Mukhiya Family Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bareilly News: सरहद पार निकाह… तलाक ने छीन ली महिला की पहचान, बेटी की जिंदगी भी दस्तावेजों में उलझी     |     Roorkee News Boy Commits Suicide After Tired Of Blackmailing By Girl From Ghaziabad For Obscene Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal News: Farhan, The Main Accused Of Love Jihad, Was Shot In A Short Encounter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Hanuman Beniwal Detained, Was On Dharna For 6 Days Demanding Cancellation Of Si Recruitment Exam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Congress: हिमाचल में जल्द होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली हुए रवाना     |     RCB vs CSK: चेन्नई के सामने होंगे RCB के धुरंधर, कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें यहां     |     ‘रेड 2’ के कलेक्शन में दूसरे दिन आई 38% गिरावट, ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ का बॉक्स ऑफिस पर रहा बुरा हाल     |     घर में इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं शिकंजी, चखते ही खुल जाएंगे सारे टेस्ट बड्स     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088