हेडलाइंस
'Language gives them away': RSS chief Mohan Bhagwat's call against 'infiltrators'; urges people to 'detect, report' them | India News Bihar News :दरभंगा में पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज; किस वारदात के बाद गुस्से में लोग? - Darbhanga Minor Girl Murder Case Protest Stone Pelting Police Lathi Charge Vikas Mahato Arrested यूपी में छह की मौत:'तू जल्दी आ जा, अब न बचूंगा', हादसे के बाद प्रमोद ने भाई को किया था फोन; ये थे आखिरी शब्द - Mathura Road Accident Pramod Called His Brother Anshu And Says I Wont Survive Now After A... Dehradun:स्वामी दर्शन भारती बोले, अंकिता भंडारी प्रकरण में हर कोई कर रहा राजनीति, दांव पर सीबीआई की प्रतिष्ठा - Swami Darshan Bharti Said In Dehradun Everyone Is Playing Politics In Ankita Bhandari Ca... Ignou Mba 2026:इग्नू से एमबीए करने करने का शानदार मौका, बिना प्रवेश परीक्षा के मिलेगा दाखिला; इतना लगेगा फीस - Ignou Mba 2026: Affordable Mba Admission Opens With Fees Starting At ₹66,000 Indore:निर्देशक अभिनय देशमुख बोले- मध्य प्रदेश में हर भाषा की फिल्में बनना चाहिए - Indore: Director Abhinay Deshmukh Said – Films Of Every Language Should Be Made In Madhya Pradesh Rajasthan High Court Important Decision Sc/st Act Will Not Be Applicable On Things Said In Closed Room - Jodhpur News Mandi News:बलद्वाड़ा में भाजपा पदाधिकारी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा, एक लाख रुपये जुर्माना - Mandi News A Bjp Office-bearer Was Caught Stealing Electricity In Baldwara, Fined Rs 1 Lakh UP Board 2026: 18 फरवरी से कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे छात्र, जानें डिटेल्स रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे सिराज, फिर सूर्या के कॉल ने T20 वर्ल्ड कप में पहुंचा दिया

IPL 2022 में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड, 2 भारतीय भी शामिल

आईपीएल 2022 को नया चैम्पियन गुजरात टाइटंस के रूप में मिल चुका है। गुजरात ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान को हराया। राजस्थान के जोस बटलर ने ऑरेंज तो युजी चहल पर्पल कैप जीतने में सफल रहे। यह सीजन कई यूनीक रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाएगा। सीजन में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल को मिलाकर कुल 74 मुकाबले करवाए गए। आइए जानते हैं सीजन में बने पांच यूनीक रिकॉर्ड के बारे में-

छक्कों की संख्या 1000 पार 

आईपीएल 2022 में रिकॉर्ड 1062 छक्के लगे। इससे पहले आईपीएल के 2018 सीजन में 872 छक्के लगे थे। जोस बटलर ने सीजन में सबसे ज्यादा 45 छक्के लगाए। दूसरे नंबर 34 छक्कों के साथ  पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन रहे। फिर 32 छक्कों के साथ आंद्रे रसेल तो 30 छक्कों के साथ केएल राहुल का नाम आया। टीम की बात की जाए तो राजस्थान के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा 137 छक्के उड़ाए जबकि गुजरात के बल्लेबाज महज 79 छक्के ही लगा पाए। हालांकि चौके लगाने के मामले में राजस्थान और गुजरात बराबर रहे। दोनों ने 249-249 चौके लगाए।

भारतीय गेंदबाज ने फेंकी तेजतर्रार गेंद

पहली बार भारतीय गेंदबाज ने आईपीएल इतिहास में 157 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह गेंदबाज रहे उमरान मलिक जोकि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे। उमरान सीजन के फाइनल मुकाबले तक सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज थे जब तक गुजरात टाइटंस के लॉकी फाग्र्यूसन ने 157.3 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर इसे तोड़ नहीं दिया।

पैट कमिंस का 14 गेंदों में अर्धशतक

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने बल्ले के साथ सबको प्रभावित किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मैच में जब कोलकाता को जीत के लिए आखिरी ओवरों में 60 से ज्यादा रनों की जरूरत थी तब कमिंस का बल्ला चला। कमिंस ने चार चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया जोकि आईपीएल इतिहास का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक है। केएल राहुल भी 14 गेंदों में शतक लगा चुके हैं।

IPL इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

आईपीएल के 66वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सबसे तेजतर्रार पार्टनरशिप सामने आई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में केएल राहुल और क्विटंन डिकॉक ने मिलकर 210 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास की ओपिनंग विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। डिकॉक के बल्ले से जहां 70 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से 140 रन निकले तो वहीं, केएल राहुल के बल्ले से 51 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन निकले।

जोस बटलर ने लगाए 4 शतक

आईपीएल इतिहास में अभी तक विराट कोहली ही एक सीजन में चार शतक लगा पाए थे लेकिन आईपीएल 2022 में यह रिकॉर्ड जोस बटलर ने अपने नाम कर लिया। बटलर के बल्ले से सीजन के 17 मैचों में 863 रन निकले। उन्होंने चार शतक भी लगाए और कोहली का रिकॉर्ड बराबर कर लिया। हालांकि बटलर कोहली के 2016 सीजन में बनाए गए 973 रनों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया।

541980cookie-checkIPL 2022 में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड, 2 भारतीय भी शामिल
Artical

Comments are closed.

‘Language gives them away’: RSS chief Mohan Bhagwat’s call against ‘infiltrators’; urges people to ‘detect, report’ them | India News     |     Bihar News :दरभंगा में पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज; किस वारदात के बाद गुस्से में लोग? – Darbhanga Minor Girl Murder Case Protest Stone Pelting Police Lathi Charge Vikas Mahato Arrested     |     यूपी में छह की मौत:’तू जल्दी आ जा, अब न बचूंगा’, हादसे के बाद प्रमोद ने भाई को किया था फोन; ये थे आखिरी शब्द – Mathura Road Accident Pramod Called His Brother Anshu And Says I Wont Survive Now After Accident     |     Dehradun:स्वामी दर्शन भारती बोले, अंकिता भंडारी प्रकरण में हर कोई कर रहा राजनीति, दांव पर सीबीआई की प्रतिष्ठा – Swami Darshan Bharti Said In Dehradun Everyone Is Playing Politics In Ankita Bhandari Case     |     Ignou Mba 2026:इग्नू से एमबीए करने करने का शानदार मौका, बिना प्रवेश परीक्षा के मिलेगा दाखिला; इतना लगेगा फीस – Ignou Mba 2026: Affordable Mba Admission Opens With Fees Starting At ₹66,000     |     Indore:निर्देशक अभिनय देशमुख बोले- मध्य प्रदेश में हर भाषा की फिल्में बनना चाहिए – Indore: Director Abhinay Deshmukh Said – Films Of Every Language Should Be Made In Madhya Pradesh     |     Rajasthan High Court Important Decision Sc/st Act Will Not Be Applicable On Things Said In Closed Room – Jodhpur News     |     Mandi News:बलद्वाड़ा में भाजपा पदाधिकारी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा, एक लाख रुपये जुर्माना – Mandi News A Bjp Office-bearer Was Caught Stealing Electricity In Baldwara, Fined Rs 1 Lakh     |     UP Board 2026: 18 फरवरी से कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे छात्र, जानें डिटेल्स     |     रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे सिराज, फिर सूर्या के कॉल ने T20 वर्ल्ड कप में पहुंचा दिया     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088