Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Patna News: Huge Demand For Revenue Map In Bihar Day Celebration, 250 People Took Map Of Their Village - Amar Ujala Hindi News Live Hathras: राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मामले में सुनवाई आज, मानहानि का दाखिल हुआ था परिवाद Damoh News: शराब दुकान के अंदर सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी Maharashtra Midc Area Of Shiravane Fire Updates Industrial Area Firefighting Navi Mumbai News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: Julie Alleges On Land Revenue Amendment Bill, Says Government Trying To Benefit A Specific Group - Alwar News - Alwar News:भू-राजस्व संशोधन विधेयक पर जूली का आरोप, कहा बहादुरगढ़ हत्याकांड : नींद की गोली खिला पहले पत्नी और तीन बच्चों को मारा, फिर पेट्रोल डाल घर में लगाई आग Kabaddi World Cup 2025: भारत ने वर्ल्ड कप को किया अपने नाम, Final में इंग्लैंड को दी मात Supreme Court to hear plea against demolition of house over 'anti-India slogan' | India News Bihar News: Crackdown On Criminals Intensifies After Cm's Strict Orders, Bihar Police In Action Mode - Amar Ujala Hindi News Live Up: Girder Fell While Installing Beam On Expressway Bridge, Four Beams Broke With Explosion, 3 Workers Buried - Amar Ujala Hindi News Live

IPL 2025 के पहले ही मैच में कोहली रच देंगे नया इतिहास, रोहित और DK के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल


Virat Kohli
Image Source : PTI
विराट कोहली

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन शनिवार (22 मार्च) को मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच के साथ शुरू होने जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह ओपनिंग मैच स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए खास होगा, क्योंकि उनके पास रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल होने का मौका होगा। केकेआर और आरसीबी के बीच खेले जाने वाला मैच कोहली का 400वां T20 मैच होगा। इसके साथ ही वह रोहित और दिनेश कार्तिक के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 400 मैच खेलने वाले केवल तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

रोहित शर्मा ने अब तक 448 T20 मैच खेले हैं, जबकि पिछले साल IPL से संन्यास लेने वाले दिनेश कार्तिक के नाम 412 T20 मैच दर्ज हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस (MI) के मौजूदा बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड के नाम सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। 2006 में डेब्यू करने के बाद से पोलार्ड ने दो दर्जन से ज्यादा टीमों के लिए 695 T20 मैच खेले हैं।

सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा- 448
  • दिनेश कार्तिक- 412
  • विराट कोहली- 399
  • महेंद्र सिंह धोनी- 391
  • सुरेश रैना- 336
  • शिखर धवन- 334

विराट कोहली ने 399 T20 मैचों में 9 शतक और 97 अर्द्धशतक की मदद से 12886 रन बनाए हैं। इस सीजन कोहली को 13 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 114 रनों की दरकार है। स्टार बल्लेबाज के पास IPL 2025 के पहले ही मैच में इस रिकॉर्ड को हासिल करने का शानदार मौका होगा। अब तक सिर्फ 4 बल्लेबाजों ने ही T20 क्रिकेट में 13 हजार रन का आंकड़ा छुआ है, जिसमें क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और कायरन पोलार्ड का नाम शामिल है।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल- 14562
  • एलेक्स हेल्स- 13610
  • शोएब मलिक- 13537
  • कायरन पोलार्ड- 13537
  • डेविड वॉर्नर- 12913
  • विराट कोहली- 12886 

IPL की बात की जाए तो कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 252 मैचों की 244 पारियों में 8 शतक और 55 अर्धशतक की बदौलत 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 705 चौके और 272 छक्के निकले हैं। यानी कोहली ने कुल 977 बाउंड्री IPL में लगाई हैं। उन्हें 1000 बाउंड्री पूरे करने के लिए सिर्फ 23 बाउंड्री की दरकार है। 

यह भी पढ़ें:

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड को T20I सीरीज के बीच लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

KKR के खिलाफ अभी तक एक भारतीय बल्लेबाज ही कर पाया ऐसा करिश्मा, अब कोहली के पास बड़ा मौका

Latest Cricket News





Source link

2628030cookie-checkIPL 2025 के पहले ही मैच में कोहली रच देंगे नया इतिहास, रोहित और DK के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Patna News: Huge Demand For Revenue Map In Bihar Day Celebration, 250 People Took Map Of Their Village – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras: राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मामले में सुनवाई आज, मानहानि का दाखिल हुआ था परिवाद     |     Damoh News: शराब दुकान के अंदर सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     Maharashtra Midc Area Of Shiravane Fire Updates Industrial Area Firefighting Navi Mumbai News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: Julie Alleges On Land Revenue Amendment Bill, Says Government Trying To Benefit A Specific Group – Alwar News – Alwar News:भू-राजस्व संशोधन विधेयक पर जूली का आरोप, कहा     |     बहादुरगढ़ हत्याकांड : नींद की गोली खिला पहले पत्नी और तीन बच्चों को मारा, फिर पेट्रोल डाल घर में लगाई आग     |     Kabaddi World Cup 2025: भारत ने वर्ल्ड कप को किया अपने नाम, Final में इंग्लैंड को दी मात     |     Supreme Court to hear plea against demolition of house over ‘anti-India slogan’ | India News     |     Bihar News: Crackdown On Criminals Intensifies After Cm’s Strict Orders, Bihar Police In Action Mode – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Girder Fell While Installing Beam On Expressway Bridge, Four Beams Broke With Explosion, 3 Workers Buried – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088