Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
मच्छरों का आतंक होगा खत्म, अपनाएं ये आसान उपाय PM Modi joins AI Ghibli art trend: 'Main character? No, he’s the whole storyline' | India News Bettiah News: Two Parties Fight Over Dance During Shraddha Program Near Cemetery, Ten People Injured - Amar Ujala Hindi News Live Rana Sanga Controversy: Mp Ramjilal Suman Gave Challenge For April 12 To Karni Sena - Amar Ujala Hindi News Live - Up:सांसद रामजीलाल सुमन का एलान, बोले Uttarakhand New Chief Secretary Ias Anand Bardhan Profile Know About His Experience - Amar Ujala Hindi News Live Mp News Husband Sits On Dharna In Gwalior Out Of Fear Of His Wife Says Sir Please Punish My Wife - Gwalior News - Mp News:ग्वालियर में पत्नी के डर से धरने पर बैठा पति, बोला Alwar Crime: पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास और अर्थदंड, पॉक्सो कोर्ट ने दिया फैसला Himachal Sirmaur Dispute Arises Over Inter-caste Marriage Protest Outside The Police Station - Amar Ujala Hindi News Live विराट कोहली ने चकनाचूर किया शिखर धवन का रिकॉर्ड, बन गए नंबर एक बल्लेबाज Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से इस शख्स का कटा पत्ता, शो छोड़ने की बताई असली वजह

IPL 2025: कौन है ये विग्नेश पुथुर, जिनके सामने CSK के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, गेंदबाज का हुआ ड्रीम डेब्यू


Vignesh Puthur
Image Source : PTI
विग्नेश पुथुर

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर को रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया। यह आईपीएल में उनका पहला मैच था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। पुथुर ने अपने डेब्यू मैच में तीन बड़े खिलाड़ियों का विकेट अपने नाम किया। MI के इस गेंदबाज को अभी उतनी पहचान नहीं मिली है। ऐसे में उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद सभी के मन में एक सवाल ये है कि, आखिर ये विग्नेश पुथुर हैं कौन? तो आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

कौन हैं ये विग्नेश पुथुर?

24 साल के विग्नेश पुथुर बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं। केरल के मलप्पुरम के रहने वाले पुथुर ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। पुथुर के पिता पेशे से ऑटो रिक्शा चालक हैं। अपने थोड़े अपरंपरागत बॉलिंग एक्शन के कारण सुर्खियों में आए। वह केरल क्रिकेट लीग के उद्घाटन सत्र में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा थे। पुथुर ने उस टूर्नामेंट में सिर्फ तीन विकेट लिए, लेकिन मुंबई इंडियंस के स्काउट्स का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ, जिन्होंने उन्हें ट्रायल के लिए आमंत्रित किया। विग्नेश पुथुर ने अभी तक घरेलू क्रिकेट में केरल का प्रतिनिधित्व नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है। जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने आज के मैच में किया है उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस सीजन ज्यादा से ज्यादा मैचों में खेलने का मौका होगा।

विग्नेश पुथुर ने डेब्यू मैच में इन खिलाड़ियों को किया आउट

विग्नेश पुथुर ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का कीमती विकेट लिया। विग्नेश ने गायकवाड़ को विल जैक्स के हाथों कैच आउट करवाया। अपने दूसरे ओवर में विग्नेश ने शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। लॉन्ग-ऑन पर तिलक वर्मा ने दुबे का कैच पकड़ा। विग्नेश ने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को स्पिन के जाल में फंसाया। पुथुर ने दीपक हु्ड्डा को भी कैच आउट करवाया और मुंबई को तीन महत्वपूर्ण विकेट दिलाई। पुथुर ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

आईपीएल में डेब्यू मैच में में 3+ विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 3/9 – अमित सिंह बनाम पीबीकेएस, डरबन, 2009
  • 3/30 – सुयश शर्मा बनाम आरसीबी, कोलकाता, 2023
  • 3/32 – विग्नेश पुथुर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2025*

यह भी पढ़ें

CSK vs MI: आखिरी ओवर में चेन्नई को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

IPL 2025: जिसका डर था वही हुआ, अनचाहा लिस्ट में शामिल हुआ रोहित का नाम, मैक्सवेल की कर ली बराबरी

Latest Cricket News





Source link

2637550cookie-checkIPL 2025: कौन है ये विग्नेश पुथुर, जिनके सामने CSK के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, गेंदबाज का हुआ ड्रीम डेब्यू
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

मच्छरों का आतंक होगा खत्म, अपनाएं ये आसान उपाय     |     PM Modi joins AI Ghibli art trend: ‘Main character? No, he’s the whole storyline’ | India News     |     Bettiah News: Two Parties Fight Over Dance During Shraddha Program Near Cemetery, Ten People Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rana Sanga Controversy: Mp Ramjilal Suman Gave Challenge For April 12 To Karni Sena – Amar Ujala Hindi News Live – Up:सांसद रामजीलाल सुमन का एलान, बोले     |     Uttarakhand New Chief Secretary Ias Anand Bardhan Profile Know About His Experience – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News Husband Sits On Dharna In Gwalior Out Of Fear Of His Wife Says Sir Please Punish My Wife – Gwalior News – Mp News:ग्वालियर में पत्नी के डर से धरने पर बैठा पति, बोला     |     Alwar Crime: पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास और अर्थदंड, पॉक्सो कोर्ट ने दिया फैसला     |     Himachal Sirmaur Dispute Arises Over Inter-caste Marriage Protest Outside The Police Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली ने चकनाचूर किया शिखर धवन का रिकॉर्ड, बन गए नंबर एक बल्लेबाज     |     Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से इस शख्स का कटा पत्ता, शो छोड़ने की बताई असली वजह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088