Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

IPL 2025 में गेंदबाजी नहीं कर पाएगा ये धाकड़ ऑलराउंडर, सामने आया बड़ा अपडेट


Mitchell Marsh
Image Source : PTI
मिचेल मार्श

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के सीजन का आगाज होने से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के लिए एक अच्छी खबर तो आई है, लेकिन उसी के साथ उन्हें एक झटका भी लगा है। एक तरफ जहां अभी आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज होने से पहले कई विदेशी खिलाड़ी अनफिट होने की वजह से इस बार खेलते हुए नहीं दिखेंगे तो वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम का हिस्सा ऑस्ट्रेलियाई टी20 कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श को इस सीजन खेलने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया। हाल में ही खत्म हुई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मार्श पीठ के निचले हिस्से में दर्द के चलते स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे तो वहीं इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भी मार्श इसी इंजरी की वजह से नहीं खेल सके थे।

आईपीएल में बतौर बल्लेबाज खेलते हुए आएंगे नजर

मिचेल मार्श का आईपीएल 2025 में खेलना तय हो गया जो लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत के लिए जरूर एक राहत भरी खबर है, लेकिन वह बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे, जिसमें वह इस सीजन गेंदबाजी नहीं करेंगे। मार्श के अगले सप्ताह तक लखनऊ की टीम से जुड़ने की उम्मीद है। मार्श ने अपना पिछला मैच प्रोफेशन क्रिकेट में 7 जनवरी को बिग बैश लीग में खेला था जिसमें वह पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से खेलने उतरे थे। मार्श आईपीएल के पिछले तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे लेकिन इस दौरान भी वह इंजरी की समस्या से जूझते हुए नजर आए थे। पिछले सीजन सिर्फ चार मैच खेलने के बाद मार्श को हैम्सट्रिंग की दिक्कत का सामना करना पड़ा था जिसके चलते वह वापस ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे। इससे पहले मार्श आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, पुणे वारियर्स और डेक्कन चार्जर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ खेलना है अपना पहला मुकाबला

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में खेलने मैदान पर उतरेगी, जिसमें टीम में इस बार कई नए खिलाड़ी भी देखने को मिलेंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने अभियान का आगाज 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा। लखनऊ की टीम होम ग्राउंड पर अपना पहला मुकाबला एक अप्रैल को पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद लॉर्ड्स में होगा इस टूर्नामेंट का ICC फाइनल, खिताब के लिए भिड़ेंगी ये 2 टीमें

IPL 2025: केकेआर के सामने आरसीबी, ऐसी हो सकती है कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

Latest Cricket News





Source link

2580540cookie-checkIPL 2025 में गेंदबाजी नहीं कर पाएगा ये धाकड़ ऑलराउंडर, सामने आया बड़ा अपडेट
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News : महिला समेत दो की हत्या, पति ने पीट-पीटकर मार डाला; ससुराल पक्ष पर लगाये गंभीर आरोप     |     Holika Dahan Will Done At 2900 Places In Bareilly District Amis Tight Security – Amar Ujala Hindi News Live     |     Holi At Cm Residence Cm Dhami Dance With State President Bhatt Uttarakhand Watch Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Video : Compressor Burst While Putting Gas In Ac Mechanic Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     Advocates Can Be Present In Vehicle Seizure Proceedings – Jabalpur News     |     Holi Celebration Tight Security In Rajasthan For Holi And Friday Prayers Police In Alert Mode – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Municipal Election Results 2025: Congress Defeat In Haryana Civic Elections! – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hp Economic Survey Grain Production In Himachal Pradesh Decreased By 8.47 Percent – Amar Ujala Hindi News Live     |     आईपीएल 2025 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस ‘धोखेबाज’ खिलाड़ी को किया बैन     |     ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू-सोनू की हुई शादी? सच का हुआ खुलासा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088