IPS Transfer: इन दो राज्यों में दौड़ी तबदला एक्सप्रेस, 10 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। शासन द्वारा दोनों राज्यों में 5-5 आईपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। यूपी में पुलिस उपमहानिरीक्षक और अपर पुलिस आयुक्त पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं कर्नाटक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पदों पर कार्यरत अफसरों को नया प्रभार सौंपा गया है।
आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को तकनीकी सेवाएं मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह गोरखपुर परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वही दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्य मुक्त किया गया है। वह पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र की पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
यूपी में इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला (IPS Transfer 2025)
- शिवासिम्पी चनप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी को स्थानांतरित करके पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र के पद पर भेजा गया है।
- संजीव त्यागी पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ को पुलिस उपमहानिरीक्षिक बस्ती परिक्षेत्र पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- शिवहरी मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय को स्थानांतरित करके अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पद पर भेजा गया है।
कर्नाटक में इन आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- आर. हितेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था बेंगलुरु को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त पुलिस महानिदेश, यातायात और सड़क सुरक्षा के पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया है।
- एस मुरूगन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, संचार, रसद और आधुनिकीकरण बेंगलुरु को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती पद का कंकरेंट चार्ज दिया गया है।
- केवी शरथ चंद्र, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, भर्ती को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और सरकार के प्रमुख सचिव (पीसीएएस) बेंगलुरु के पद पर तैनात किया गया है।
- हेमंत एम निंबालकर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक खुफिया को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और आयुक्त सूचना और जनसंपर्क विभाग बेंगलुरु के पद पर पदस्थ किया गया है।
- रवि एस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और सरकार के प्रमुख सचिव बेंगलुरु को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक खुफिया पद पर पदस्थ किया गया है।
