Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Becomes An Example In Tiger Conservation, Eight-fold Increase In The Number Of Tigers - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Fir Filed Against Loco Pilot And Four Porters In Assault Cas - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather Rainfall Water Level Of Saryu And Song Rivers Reached Near Danger Mark - Amar Ujala Hindi News Live Bjp Legislature Party Meeting: Shivprakash Said- Work By Making Plans In Public Interest, Cm Said- There Is No - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:भाजपा विधायकों को शिवप्रकाश का मंत्र- जनहित की योज... ये हैं देश के टॉप 5 एमबीए कॉलेज, जहां एडमिशन के लिए CAT 2025 स्कोर की जरूरत नहीं In View Of Heavy Rains In Udaipur, Two-day Holiday Declared In Schools, Administration Issued Order - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: नॉर्मल डिलीवरी... एक घंटे बाद महिला की मौत, सरकारी अस्पताल रेवाड़ी के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप Himachal Kuldeep Singh Rathore Said Bjp Is Trying To Mislead The Gardeners On Mip - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:कुलदीप सिंह राठौर बोले Op Sindoor debate: How Tharoor took centre stage in LS; PM hints at Cong leader being 'sidelined' | India News Duleep Trophy के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस मैदान पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले

IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में एक साथ हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

ips transfer 2024

IPS Transfer: नए साल से पहले बिहार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। नीतीश कुमार की सरकार ने एक साथ भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Services) के 62 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। अस्थायी तौर पर अफसरों को नया कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में 28 दिसंबर शनिवार को गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के तहत कई आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बांका, अरवल, वैशाली, दरभंगा (ग्रामीण), नवगछिया, जमुई समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। बिहार मानव अधिकार आयोग पटना के पुलिस महानिरीक्षक पद पर  राकेश कुमार को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महान निरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा के पद पर कार्यरत थे। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर डॉ अमित कुमार जैन को नियुक्त किया गया है।

इन जिलों को मिले नए एसपी (Bihar IPS Transfer Posting)

अरवल के नए एसपी इनामूल हक मेंगून होंगे। मनोज कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक (सी) अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल (अभियान) के पद पर संजय कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। बांका के नए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा होंगे। योगेंद्र कुमार को मधुबनी एसपी बनाया गया है। दयाशंकर, पुलिस अधीक्षक आईआरएसएस को पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिहार पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। वैशाली के नए एसपी ललित मोहन शर्मा होंगे। इससे पहले वह कैमूर एसपी पद पर कार्यरत थे। नवगछिया का एसपी श्रीमती प्रेरणा कुमार को बनाया गया है। अमित रंजन को सीतामढ़ी एसपी पद पर तैनात किया गया है। दरभंगा ग्रामीण के एसपी आलोक होंगे। वहीं जमुई के नए एसपी मदन कुमार आनंद होंगे।

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार (IPS Officers Additional Charges)

  • कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) पटना को अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) विशेष कार्य बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • शालीन को पुलिस महानिरीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) बिहार पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • राकेश राठी  को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं एवं संचार पद के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई (साइबर क्राइम) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • विनय कुमार को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) विशेष कार्य बल के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है।
  • जितेंद्र कुमार को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 पटना पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल (अभियान) को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1  पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • श्रीमती नवजोत सिमी को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 8 बेगूसराय के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 19 बेगूसराय पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • चंद्र प्रकाश को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 3 बोधगया पद पर नियुक्त किया गया है। समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 17 बोधगया पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट देखें- Bihar IPS Transfer Posting

2142590cookie-checkIPS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में एक साथ हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 
Artical

Comments are closed.

Bihar Becomes An Example In Tiger Conservation, Eight-fold Increase In The Number Of Tigers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Fir Filed Against Loco Pilot And Four Porters In Assault Cas – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Rainfall Water Level Of Saryu And Song Rivers Reached Near Danger Mark – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp Legislature Party Meeting: Shivprakash Said- Work By Making Plans In Public Interest, Cm Said- There Is No – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:भाजपा विधायकों को शिवप्रकाश का मंत्र- जनहित की योजना बनाकर काम करें, सीएम बोले     |     ये हैं देश के टॉप 5 एमबीए कॉलेज, जहां एडमिशन के लिए CAT 2025 स्कोर की जरूरत नहीं     |     In View Of Heavy Rains In Udaipur, Two-day Holiday Declared In Schools, Administration Issued Order – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: नॉर्मल डिलीवरी… एक घंटे बाद महिला की मौत, सरकारी अस्पताल रेवाड़ी के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप     |     Himachal Kuldeep Singh Rathore Said Bjp Is Trying To Mislead The Gardeners On Mip – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:कुलदीप सिंह राठौर बोले     |     Op Sindoor debate: How Tharoor took centre stage in LS; PM hints at Cong leader being ‘sidelined’ | India News     |     Duleep Trophy के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस मैदान पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088