Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

IRCTC ऐप के इस फीचर के बारे में कई लोगों को नहीं पता, चार्ट बनने के बाद भी मिलेगा कंफर्म टिकट


IRCTC Rail Connect App- India TV Hindi

Image Source : IRCTC
IRCTC Rail Connect App

IRCTC ऐप के जरिए आप ट्रेन की टिकट बुक करने के अलावा और भी कई काम कर सकते हैं। भारतीय रेलवे ने इसे एक सुपर ऐप की तरह डेवलप किया है, जिसमें मोबाइल रिचार्ज, होटल बुकिंग, फूड ऑर्डर, बस की टिकट और फ्लाइट टिकट भी बुक कर सकते हैं। इस ऐप में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जिसके बारे में कई यूजर्स को नहीं पता है। IRCTC ऐप के जरिए आप किसी ट्रेन का टिकट चार्ज बन जाने के बाद भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में जाकर कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं।

IRCTC ने इस फीचर को कुछ साल पहले ही वेबसाइट के साथ-साथ Rail Connect ऐप में भी जोड़ा था। इस फीचर के जरिए रेल यात्री चार्ट बन जाने के बाद भी किसी भी ट्रेन की कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यह फीचर किसी ट्रेन में चार्ट बन जाने के बाद खाली सीटों के बारे में यात्रियों को जानकारी देने के लिए जोड़ा था। एक बार चार्ट बनने के बाद यात्री किसी भी ट्रेन में किसी एक डेस्टिनेशन से दूसरे डेस्टिनेशन के बीच के खाली सीट का पता लगा सकते हैं। इसके बाद वो करेंट में ऑनलाइन कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं।

इस तरह लगाएं खाली बर्थ का पता

इसके लिए रेल यात्री को सबसे पहले अपने फोन में IRCTC Rail Connect ऐप इंस्टॉल करना होगा।


ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपने फोन में ऐप ओपन करें।

IRCTC App

Image Source : FILE

IRCTC App

ऐप लॉन्च करने के बाद Train वाले ऑप्शन पर जाएं।

IRCTC App

Image Source : FILE

IRCTC App

यहां आपको Chart/Vacancy पर टैप करना होगा।

IRCTC App

Image Source : FILE

IRCTC App

इस पर टैप करने के बाद आपको जिस ट्रेन में कंफर्म टिकट देखना है उसका नंबर दर्ज करें।

IRCTC App

Image Source : FILE

IRCTC App

फिर जर्नी डेट और बोर्डिंग स्टेशन की डिटेल भरें और Get Train Chart पर टैप करें।

फिर आपको ट्रेन में जिस कोच में यात्रा करनी है, उसे चुन लें।

यहां आपको Vacant, Occupied और Partial Vacant सीटों की जानकारी मिल जाएगी।

सीट खाली मिलने पर आप ऐप में लॉग-इन करें और करेंट में टिकट बुक कर लें।

IRCTC की यह सुविधा खास तौर पर उन रेल यात्रियों के लिए है, जो करेंट में टिकट बुक करना चाहते हैं। अगर, यात्री ने ट्रेन बोर्ड कर लिया है, तो भी वो टीटीई से संपर्क करके खाली बर्थ बुक कर सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर ट्रेन में चार्ट बनने के बाद कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बेहद कम होती है। हालांकि, अगर, आप कम दूरी की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इस सुविधा का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें – महंगे रिचार्ज ने बढ़ाई Airtel, Jio, Vi की टेंशन, 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हुए कम, BSNL की मौज





Source link

1930620cookie-checkIRCTC ऐप के इस फीचर के बारे में कई लोगों को नहीं पता, चार्ट बनने के बाद भी मिलेगा कंफर्म टिकट
Artical

Comments are closed.

Altercation Between Congress Mla And The Chief Manager Of Roadways Gone Viral On Social Media – Amar Ujala Hindi News Live     |     DC vs SRH: दिल्ली की जीत में चमके डु प्लेसिस और स्टार्क, एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 7 विकेट से दी मात     |     In The Pastor Bajinder Singh Case, The Victim Made Some Big Revelations, You Will Be Shocked To Know – Amar Ujala Hindi News Live     |     50 Reds surrender before PM Modi’s Chhattisgarh visit | India News     |     Bihar News : Father Sold Newborn In Collusion With Hospital Employee Hajipur Bihar Police Vaishali News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Didn’t Show Face, Never Met Him… Still Cheated The Young Man By Honey Trap, Even Made A Nude Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Accident: नारायणा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत और दो युवक हुए घायल     |     A Boy Committed Suicide By Hanging Himself After Failing In Class 8 – Jabalpur News     |     Sindhi Community Celebrated Cheti Chand With Great Pomp In Ajmer – Ajmer News     |     कौन है ये जीशान अंसारी? जिन्होंने IPL में अपने डेब्यू मैच में ही कर दिया ये कमाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088