Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Jaisalmer News: Deadly Attack On Gold And Silver Trader In Siwana – Jaisalmer News


जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के थापन गांव से इंद्राणा जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक सोने-चांदी व्यापारी पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे और उन्होंने व्यापारी की कार को टक्कर मारने के बाद लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल युवक की पहचान नागेश कुमार (34) पुत्र सुखदेव सोनी निवासी इंद्राणा के रूप में हुई है। नागेश एक प्रतिष्ठित सोने-चांदी व्यवसायी हैं और बालोतरा से अपने घर लौटते समय उन पर यह हमला किया गया।

Trending Videos

पीड़ित के चाचा सतीश सोनी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नागेश अपनी कार लेकर बालोतरा से इंद्राणा लौट रहे थे। थापन गांव से आगे सुनसान स्थान पर दो संदिग्ध गाड़ियां आईं और नागेश की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद गाड़ियों से उतरे सात से आठ हमलावरों ने लाठी-डंडों से नागेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- निवर्तमान सभापति के फार्म हाउस में घुसा लेपर्ड, इलाके में अलर्ट, वन विभाग की टीम भी पहुंची

हमले में नागेश को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल नागेश को तत्काल निजी वाहन से सिवाना सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बालोतरा राजकीय नाहटा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- कोबरा का डर दिखाकर नाबालिग से की अश्लील हरकत, पत्नी ने बनाए वीडियो, पुलिस हिरासत में आरोपी

रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही सिवाना थाना पुलिस मय जाब्ता नाहटा अस्पताल पहुंची और घायल से पर्चा बयान दर्ज किया। थानाधिकारी दिनेश डांगी ने बताया कि पीड़ित और आरोपियों के बीच पूर्व में दुकान से संबंधित जमीनी विवाद दर्ज है। प्रारंभिक जांच में नकल सिंह नामक युवक द्वारा हमले की पुष्टि हुई है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

2758300cookie-checkJaisalmer News: Deadly Attack On Gold And Silver Trader In Siwana – Jaisalmer News
Artical

Comments are closed.

First J&K visit after Pahalgam incident: PM Modi inaugurates Chenab, Anji bridge; flags off Vande Bharat train; top developments | India News     |     रात में भूलकर भी ना करें इन 5 चीजों का लेनदेन, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी और छिन जाएगी बरकत     |     World Rugby and Stepathlon Launch Road to Twickenham     |     Compare and Get Personal Loans Easily through Bajaj Markets     |     Fortis Vashi Launches Specialised Blood Disorder Clinic     |     ACE Expands Footprint with Verde at Yamuna Expressway     |     Muzaffarpur Bihar News :acid Attack On Sleeping Women Over Face Police Investigate More Detail – Bihar News     |     Maulana Shahabuddin Razvi Appeals To Imams Give Speech Against Terrorism On Eid Ul Adha – Amar Ujala Hindi News Live – Up News:मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की इमामों से अपील, कहा     |     Tikamgarh Sister Demands Justice For Brothers Murder Sits On Dharna – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: A Wave Of Faith Swelled In Khatu Dham On Nirjala Ekadashi, Temple Administration Banned Vip Darshan – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088