Jalore News: Political Battle Intensifies Before Cm’s Visit To Sanchore, Former Minister Announces Protest – Jalore News
मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश सरकार के जल संरक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से तय हुआ है। वे धार्मिक अनुष्ठान के बाद जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसमें जल संरक्षण की आवश्यकता और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान सांचौर को जिला घोषित किया गया था, जिससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई थी लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही यह दर्जा वापस ले लिया, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध करने और आमजन से बहिष्कार की अपील की है।
इस घटनाक्रम के चलते सांचौर का राजनीतिक तापमान चढ़ गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने हेलीपैड, सभा स्थल और घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

Comments are closed.