Jcb Crushes Young Man During Immersion Of Idol Of Goddess Saraswati In Sonipat – Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा By On Feb 3, 2025 {“_id”:”67a0ca3689f4aae5540a0420″,”slug”:”jcb-crushes-young-man-during-immersion-of-idol-of-goddess-saraswati-in-sonipat-2025-02-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sonipat: सरस्वती मूर्ति विसर्जन में उमड़ी भीड़, कुछ देर बाद मच गई चीख-पुकार, सड़क पर बिखरा था खून”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यह भी पढ़ें कप्तान बदला लेकिन नहीं बदली किस्मत May 28, 2022 Amar Ujala Samvad In Dehradun For Cbse Exam Experts Give… Feb 10, 2025 घटनास्थल पर लोगों की भीड़। – फोटो : संवाद विस्तार सोनीपत में सोमवार को सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी थी। ढोल नगाड़ों से साथ लोग जश्न मना रहे थे। रंग गुलाल खूब उड़ रहा था। तभी अचानक वहां चीख-पुकार मच गई। सड़क पर खून बिखरा था। महिलाएं रोने लगी। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं गोहाना रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलडोजर ने सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गोहाना रोड पर भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव बंगरहटा निवासी विजय पासवान (34) सोनीपत में सीमेंट स्टोर पर काम करता था। वह हाल में परिवार के साथ प्रगति नगर गली नंबर-एक में रहता था। विजय पासवान अपने साथियों व परिजनों संग सोमवार शाम को सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वह नाचते-गाते रंग गुलाल उड़ाते हुए गोहाना रोड से गांव बड़वासनी नहर में जा रहे थे। जब वह गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो तभी तेज रफ्तार बुलडोजर ने उसे चपेट में ले लिया। कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बुलडोजर लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मार्ग पर भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसीपी राजपाल सिंह व एसआई देवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को मार्ग से हटाने के बाद जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया विजय पासवान के परिवार सहित प्रगति नगर में रहकर सीमेंट के स्टोर पर काम करता था। उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। हादसे में विजय की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिचित राहुल पासवान ने बताया कि कुछ देर पहले तक सभी खुशियां मना रहे थे। तेज रफ्तार बुलडोजर चालक की लापरवाही से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। क्या कहती है पुलिस सिटी सोनीपत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि हादसा बुलडोजर चालक की लापरवाही से जान गई है। मामले की जांच की जा रही है। Source link Like0 Dislike0 23558500cookie-checkJcb Crushes Young Man During Immersion Of Idol Of Goddess Saraswati In Sonipat – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.