Jhabua News: 2 Youths Killed In Dumper–bike Collision, 1 Seriously Injured; Police Hunt For Absconding Driver – Jhabua News
जिले के राणापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोलियावाड़ में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे उदयगढ़ की ओर जा रहे एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विजय सुमरिया भयडिया और मुकेश एटा भयडिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक राजकिशन मेहताब गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें: Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल राजकिशन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस फरार डंपर और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।


Comments are closed.