{“_id”:”66ec3ba534db0022a90ccda2″,”slug”:”jind-protest-against-bjp-candidate-in-karmgarh-scuffle-with-workers-2024-09-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind: भाजपा प्रत्याशी का कर्मगढ़ में विरोध, कार्यकर्ताओं से हाथापाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इससे पहले भीखेवाला गांव में भी कृष्ण बेदी का ग्रामीणों ने विरोध किया था।
गांव कर्मगढ़ में आपस में उलझते भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण। – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
हरियाणा के जींद के नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को वीरवार को गांव कर्मगढ़ में विरोध का सामना करना पड़ा। गांव कर्मगढ़ में ग्रामीणों ने उनसे किसान आंदोलन को लेकर सवाल करते हुए कहा कि जब किसान आंदोलन चल रहा था, तो आपने उनके बारे में कुछ नहीं बोला।
Trending Videos
यदि आप ऐसे ही किसान हितैषी थे, तो आपने उस समय इस्तीफा क्यों नहीं दिया। इसके बाद कृष्ण बेदी के साथ आए कार्यकर्ताओं की ग्रामीणों के साथ हाथापाई भी हो गई। काफी देर तक बवाल मचा और आखिरकार भाजपा कार्यकर्ता लौट गए। कृष्ण बेदी को गांव के लोगों ने काले झंडे भी दिखाए गए।
Comments are closed.