Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

jitiya jivitputrika vrat date niyam rules and regulations जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़


संतान की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की मंगलमय कामना को लेकर जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। तीन दिवसीय इस व्रत में 24 घंटे का अखंड निर्जला उपवास का महत्व है। व्रत करने वाली महिलाएं इस दौरान कुछ भी ग्रहण नहीं करती हैं। जीवित्पुत्रिका व्रत हर साल अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत सप्तमी तिथि को नहाय-खाय के साथ होती है और नवमी तिथि को पारण के साथ इसका समापन होता है। मिथिला और बनारस पंचांग के अनुसार इस वर्ष जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत अलग-अलग दिन पड़ रहा है। मिथिला पंचांग को मानने वाले जिउतिया व्रत 24 सितंबर को रखेंगी, जबकि बनारस पंचांग को मानने वाली 25 सितंबर उपवास करेंगी। इस व्रत का महाभारत काल से भी जुड़ाव रहा है। कथा के अनुसार जब अश्वथामा ने पांडवों के सोते हुए सभी बेटों और अभिमन्यु के अजन्मे बेटे को मार दिया था, उस समय भगवान् श्रीकृष्ण ने अर्जुन के पोते को गर्भ में ही जीवित कर दिया। इसी वजह से अर्जुन के इस पोते का नाम जीवित्‍पुत्रिका पड़ा और मान्यता के अनुसार यही कारण है कि माताएं अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं। जीवित्पुत्रिका व्रत कथा में सियारनी और चिल्ली का भी उल्लेख है। जीवित्पुत्रिका व्रत के लिए उपवास शुरू करने से पहले सुबह सूर्योदय से पहले ही कुछ खाया-पिया जा सकता है। सूर्योदय होने से पहले महिलाएं पानी, शर्बत व अन्य फल व मीठे भोज्य पदार्थ ले सकती हैं। इसे शरगही कहते हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान-

इस व्रत को रखने से पहले नोनी का साग खाने की भी परंपरा है। कहते हैं कि नोनी के साग में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जिसके कारण व्रती के शरीर को पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।

इस व्रत के पारण के बाद महिलाएं जितिया का लाल रंग का धागा गले में पहनती हैं। व्रती महिलाएं जितिया का लॉकेट भी धारण करती हैं।

पूजा के दौरान सरसों का तेल और खल चढ़ाया जाता है। व्रत पारण के बाद यह तेल बच्चों के सिर पर आशीर्वाद के तौर पर लगाते हैं।



Source link

1561820cookie-checkjitiya jivitputrika vrat date niyam rules and regulations जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Artical

Comments are closed.

No decision yet on updating National Population Register: Government | India News     |     Bihar: Munger’s ‘sitakund Fair’ Will Now Be Operated Under Bihar Fair Authority – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Record Rainfall In Ghazipur On Tuesday, Alert Issued For 18 Districts Tomorrow; Warning For These Areas – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Army Soldier Lost His One And Half Year Old Son Due To Treatment Not Available In Five Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Factories In Delhi No Longer Need A Separate License From Mcd – Delhi News     |     13 Women Taken From Chhatarpur Bageshwar Dham In Ambulance Stopped At Mp-up Border, Police Investigates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal News: Son Held Father Hostage To Get Land Transferred In His Name, Beat Him Up Along With His Wife – Amar Ujala Hindi News Live     |     डॉ. विकास हत्याकांड : मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, पांव में लगी गोली     |     Hrtc Bod Decisions: Fares Of Super Luxury Buses Will Be Reduced, Concessional Passes Will Now Be Made Online, – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: टीम इंडिया ने ओवल में कब जीता था आखिरी टेस्ट मैच, रोहित शर्मा ने मचाया था तहलका     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088