Jjp President Ajay Chautala Made An Indecent Comments On Bhupender Hooda In Fatehabad – Amar Ujala Hindi News Live

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह चौटाला
– फोटो : संवाद
विस्तार
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अमर्यादित टिप्पणी कर डाली। चौटाला के कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। मगर उनकी खुद की टिकट के लाले भी पड़ सकते हैं, उनको टिकट के लिए सोनिया गांधी की धोती उठानी पड़ेगी।
Trending Videos
राहुल का कुर्ता पकड़ना पड़ेगा, प्रियंका गांधी की चुनरी और केसी वेणुगोपाल की चप्पल उठानी पड़ेगी, तब जाकर उन्हें टिकट मिलेगी। कहां से सरकार आएगी। प्रजातंत्र में यह फैसला जनता जनार्दन करती है। वे फतेहाबाद में जाट धर्मशाला में जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नया संगठन खड़ा करने में लगे हुए हैं। लोग चाहेंगे तो हमारे परिवार का कोई सदस्य फतेहाबाद हलके से चुनाव लड़ लेगा।
यह तो लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है। बाकी विधानसभा चुनाव घोषित होने में अभी समय है, तब तक इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि हम हमारी पार्टी की नीतियां व कार्यक्रम लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा किए गए दुष्प्रचार के बारे में बता रहे हैं। अब तक 20 जिलों में हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।

Comments are closed.