
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 15वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। छात्र संघ अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित कई छात्र पीएचडी दाखिलों में प्रवेश प्रक्रिया की बहाली और अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शांतिश्री डी. पंडित ने छात्रों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। छात्र संघ की उपाध्यक्ष मनीषा और सचिव मुंतेहा फातिमा ने भूख हड़ताल को लेकर अपनी बात रखी। मनीषा ने कहा, ‘हमारी मांगें जायज हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन पीएचडी दाखिलों में पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित करे। हम तब तक हड़ताल जारी रखेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं। प्रशासन का रवैया उदासीन रहा है, जिसके कारण हमें यह कदम उठाना पड़ा।’


Comments are closed.