Jupiter Transit In Taurus will make vipreet rajyog which will give success and fame to these zodiac sign know future predictions
ऐप पर पढ़ें
Vipreet Rajyog In 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 1 मई को मेष राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर चुके हैं और 14 मई 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति धन, वैभव,सुख, वैवाहिक जीवन, संतान और विवाह का कारक माना गया है। गुरु ग्रह के वृषभ राशि में प्रवेश से विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा बनी रहेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा में अपार सफलता मिलेगी। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं गुरु ग्रह के विपरीत राजयोग से किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल…
मिथुन राशि : गुरु ग्रह के विपरीत राजयोग के प्रभाव से वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का आवक बढ़ेगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी।प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। कारोबार में मुनाफा होगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
तुला राशि : विपरीत राजयोग के प्रभाव से तुला राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। जीवन की हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। आय में इजाफा होगा। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम मिलेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। हर कार्य के सुखद परिणाम मिलेंगे।
मीन राशि : विपरीत राजयोग के निर्माण से मीन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.