Jupiter Transit Ketu-Guru Rashifal will show their magic After 100 years zodiac signs will earn a lot of money
ऐप पर पढ़ें
Jupiter Transit Ketu-Guru Rashifal: केतु और गुरु का गोचर धार्मिक दृष्टि से खास महत्व रखता है। केतु और गुरु की चाल से नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। नवपंचम योग के निर्माण से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। केतु और गुरु एक दूसरे के नौवें और पांचवें भाव में मौजूद हैं और नवपंचम योग बना रहे हैं। आइए जानते हैं गुरु और केतु मिलकर किन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं-
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु और केतु की चाल लाभदायक साबित हो सकती है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से हल की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु और केतु की चाल फायदेमंद मानी जा रही है। केतु और गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
मकर राशि
गुरु और केतु की चाल मकर राशि वालों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.