Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Vaishali Crime: Woman Raped After Entering House, Police Arrested Accused And Sent Him To Jail - Bihar News Raja Mahendra Pratap Singh University: वेबसाइट को आधे घंटे तक किया हैक, विवि प्रशासन ने लगाई संचालन पर रोक Chardham Yatra: Former Deputy Chief Minister Of Up Visited Badrinath Today - Chamoli News - Badrinath Dham:यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किए बदरीनाथ के दर्शन, कहा Delhi News: लेडी हार्डिंग में एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया आईवीएफ सेंटर Submit Monthly Report To The Magistrate In The Case Of Breaking Of The Statue Of Dr. Bhimrao Ambedkar - Jabalpur News Tiger Attack: Why Did The Tigers Suddenly Become So Angry In Ranthambore Tiger Reserve? - Amar Ujala Hindi News Live Narwana: कैबिनेट मंत्री ने लगाया जन सुनवाई दरबार, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश India-Pak Tension: कश्मीर से हिमाचली छात्रों की सुरक्षित वापसी, भेजी गई थी एचआरटीसी की विशेष बस; जानें आईपीएल शुरू होने के बाद आरसीबी के लिए बनी रहेगी टेंशन! इस खिलाड़ी ने बढ़ाई मुश्किल 15 महीने के FD पर मिलेगा 8.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, लागू हुए नए रेट, यहाँ करें चेक

Kaithal: Bus Of Devotees Leaves For Ayodhya Dham – Amar Ujala Hindi News Live


Kaithal: Bus of devotees leaves for Ayodhya Dham

बस को हरी झंडी दिखाते हुए।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सांसद नवीन जिंदल व विधायक लीला राम ने गुरुवार को कैथल के लघु सचिवालय परिसर से सूचना जन संपर्क भाषा व संस्कृति विभाग की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक एसी वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के हर वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों को तीर्थों की निशुल्क यात्रा करवाकर प्रदेश सरकार द्वारा अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है।

इस अनूठी पहल से श्रद्धालुओं की आस्था को मान-सम्मान मिला है। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल, विधायक लीला राम, डीसी प्रशांत पंवार ने वोल्वो बस को अयोध्या धाम तीर्थ यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्होंने बस के अंदर जाकर श्रद्धालुओं से बातचीत की। सांसद जिंदल ने कहा कि आज कपिलमुनि धरती से श्री राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ है।

लंबे समय के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य मंदिर बनाया गया है, जिसके दर्शन के लिए हर देशवासी के मन में दर्शन की भावना है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से कुछ लोग तीर्थ स्थलों के दर्शन से वंचित रह जाते हैं, ऐसे बुजुर्गों को मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने सरकारी खर्च पर तीर्थ स्थानों के दर्शन कराने की एक अनोखी पहल की है।

कहा कि अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं के लिए एसी वोल्वो बसें रवाना की जा चुकी हैं और सैकड़ों यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर पाकर सभी श्रद्धालु काफी उत्साहित व खुश नजर आए।

विधायक लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हरियाणा सरकार द्वारा किया गया है, जोकि काफी सराहनीय है। जिले के ऐसे लोग जिनकी आय एक लाख 80 हजार से कम है, उस परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थानों के निशुल्क दर्शन करवाएं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश में चहुंमुखी विकास  करवा रहे हैं।

डीसी प्रशांत पंवार ने सभी श्रद्धालुओं को सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से भेजी गई किट श्रद्धालुओं को वितरित की। बताया कि श्रद्धालु रामलला के दर्शन करके छह जुलाई को कैथल वापस पहुंचेगे। इन श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से तमाम व्यवस्थाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई है।

परियोजना अधिकारी डॉ. पवन कुमार सरकार की तरफ से जारी हिदायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. पवन कुमार, डीआईपीआरओ आत्मा राम कसाना, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, कुशल पाल, नरेश मितल, भाग सिंह खनौदा, विकास कठवाड़, सतु कठवाड़ आदि मौजूद रहे।



Source link

1138260cookie-checkKaithal: Bus Of Devotees Leaves For Ayodhya Dham – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Vaishali Crime: Woman Raped After Entering House, Police Arrested Accused And Sent Him To Jail – Bihar News     |     Raja Mahendra Pratap Singh University: वेबसाइट को आधे घंटे तक किया हैक, विवि प्रशासन ने लगाई संचालन पर रोक     |     Chardham Yatra: Former Deputy Chief Minister Of Up Visited Badrinath Today – Chamoli News – Badrinath Dham:यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किए बदरीनाथ के दर्शन, कहा     |     Delhi News: लेडी हार्डिंग में एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया आईवीएफ सेंटर     |     Submit Monthly Report To The Magistrate In The Case Of Breaking Of The Statue Of Dr. Bhimrao Ambedkar – Jabalpur News     |     Tiger Attack: Why Did The Tigers Suddenly Become So Angry In Ranthambore Tiger Reserve? – Amar Ujala Hindi News Live     |     Narwana: कैबिनेट मंत्री ने लगाया जन सुनवाई दरबार, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश     |     India-Pak Tension: कश्मीर से हिमाचली छात्रों की सुरक्षित वापसी, भेजी गई थी एचआरटीसी की विशेष बस; जानें     |     आईपीएल शुरू होने के बाद आरसीबी के लिए बनी रहेगी टेंशन! इस खिलाड़ी ने बढ़ाई मुश्किल     |     15 महीने के FD पर मिलेगा 8.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, लागू हुए नए रेट, यहाँ करें चेक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088