kajal is poisonous for body can cause lead poising in kids and adults homemade kohl is very harmful आंखों के लिए जहर है काजल, घर पर बनाकर बच्चों को लगाते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, हेल्थ टिप्स
काजल भारतीय महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा है। भारत में अभी भी छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने की प्रथा है। माना जाता है कि ऐसा करने से उनकी आंखें बड़ी हो जाती हैं। इतना ही नहीं बुरी नजर से बचाने के लिए बच्चों के माथे पर काला टीका लगाने की प्रथा भी है। ट्विटर पर एक डॉक्टर के पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है। इसमें उन्होंने बताया है कि अफगानिस्तान में लगभग हर बच्चे को लेड पॉइजनिंग हो गई है। बच्चों के लिए लेड थोड़ी मात्रा में भी खतरनाक होता है। काजल में लेड काफी मात्रा में पाया जाता है।
कई चीजों में लेड की मिलावट
काजल बच्चों ही नहीं बड़ों की आंखों के लिए भी नुकसानदायक होता है, यह बात डॉक्टर्स पहले कई बार बता चुके हैं। बता दें कि लेड का इस्तेमाल कई चीजों का रंग गहरा करने के लिए किया जाता है। काजल, लिपस्टिक यहां तक कि हल्दी और कई मसालों में लेड मिला दिया जाता है।
बॉडी के लिए खतरनाक है लेड
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर आकाश अग्रवाल ने बताया कि काजल वाकई में लेड पॉइजनिंग की वजह हो सकते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत उन काजलों में है जो घर पर बनाए जाते हैं। इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में लेड होता है। अगर आप रोजाना काजल को स्किन पर या लोअर लिड पर लगाते हैं तो स्किन इसे अवशोषित कर लेती है। यह काजल बॉडी में इकट्ठा होकर कई सारी दिक्कतों और बीमारियों की वजह बन सकता है।
बच्चों को किसी भी तरह का काजल नहीं लगाएं। खासकर दीये से बना घर का काजल। अगर महिलाएं काजल लगाना चाहती हैं तो मार्केट में आने वाले लेड-फ्री काजल चुनें।

Comments are closed.