Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Kanwar Yatra:बारिश में भी चरम पर उत्साह, अब तक 89 लाख भक्तों ने भरा जल, हरकी पैड़ी पर पैर रखने की जगह नहीं – Kanwar Yatra 2023 Huge Crowd In Haridwar Even Rainfall More Than 89 Lakh Devotees Took Gangajal In Six Days



बारिश में भी भोले के भक्तों का उत्साह चरम पर है। कांवड़ मेले के छठे दिन हरिद्वार पहुंचे 32 लाख 40 हजार कांवड़िये हर की पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच गया है। भारी बारिश के बीच भी हर-हर महादेव, बोल बम, के उद्घोष के साथ लगातार कांवड़िये गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

अनोखी कांवड़: 95 साल की दादी को कंधों पर बैठाकर कांवड़ लेकर चला पोता, जल भरने मथुरा से पैदल पहुंचा हरिद्वार

पंचक के बीच लाखों कांवड़िये रोजाना गंगाजल भरकर ले जा रहे हैं। पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवे दिन 22 लाख 25 हजार कांवड़ियों ने गंगाजल जल भरा था।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले के छठे दिन रविवार शाम छह बजे तक 32 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने गंगाजल भरा है। अब तक 89 लाख 95 हजार कांवड़िये गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ियों को जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाया।


कांवड़ मेला चरम पर पहुंचने के साथ ही कांवड़ियों की भीड़ तेजी से बढ़ते ही नहर पटरी पर शिवभक्तों की संख्या घट गई है। हाईवे पर कांवड़ियों का रेला पहुंचने लगा है। डाक कांवड़ियों के वाहनों के साथ ही भारी संख्या में पैदल भी शिवभक्त गंगाजल लेकर हाईवे से होकर गुजर रहे हैं।


पुलिस ने हाईवे पर वनवे व्यवस्था कर कांवड़ियों के लिए एक साइड आरक्षित कर दी है लेकिन भीड़ को देखते हुए बीच-बीच में इस व्यवस्था में बदलाव भी किया जा रहा है। कांवड़ मेले में रोजाना लाखों कांवड़िये हरिद्वार पहुंच रहे हैं। शनिवार की देर रात पुलिस ने हाईवे पर वनवे व्यवस्था करते हुए दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी।


फिर रविवार सुबह भीड़ बढ़ने के कारण जाम लगा तो फिर व्यवस्था बदल दी गई। शनिवार को दिन में भी इसी तरह वनवे हुआ और फिर बदलाव कर दिया गया। अब संभवत: सोमवार से लगातार एक साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित की जा सकती है।




Source link

965570cookie-checkKanwar Yatra:बारिश में भी चरम पर उत्साह, अब तक 89 लाख भक्तों ने भरा जल, हरकी पैड़ी पर पैर रखने की जगह नहीं – Kanwar Yatra 2023 Huge Crowd In Haridwar Even Rainfall More Than 89 Lakh Devotees Took Gangajal In Six Days
Artical

Comments are closed.

नमो भारत स्टेशन पर ही मिलेगी मेरठ मेट्रो, इन 4 स्टेशनों पर की जा रही खास व्यवस्था     |     Ludhiana By Election Result 2025 Aap’s Victory In Ludhiana West Details In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     ईरान से भारत पहुंचे हैं ये स्वादिष्ट पकवान, जानें कैसे बनें भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा     |     I am not going to Rajya Sabha, says Kejriwal | India News     |     Bihar News : Who Is Digvijay Singh Ex Central Minister Nitish Kumar Friend And Enemy In Bjp Shreyasi Singh Mla – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Weather Update: Heavy Rain Lashes Bareilly, Waterlogging On Roads, Yellow Alert For 3 Days – Amar Ujala Hindi News Live     |     Efforts To Start Elephant Safari Again In Corbett And Rajaji Tiger Reserve Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Patient Misdeed Another Patient In A Delhi Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Law Classes Were Closed In Sehore College For A Decade, Law Studies Will Start In The New Session – Madhya Pradesh News     |     Maharashtra: Three-language Policy Sparks Controversy, Konkan Marathi Literary Body Raises Concern; Read Here – Amar Ujala Hindi News Live     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088