Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Who is Zeeshan Akhtar? Key suspect in Baba Siddique murder held in Canada; linked to Bishnoi gang | India News भगवान विष्णु की कृपा चाहिए? तो गुरुवार को जरूर पढ़ें ये चमत्कारी व्रत कथा Bihar Police: Scorpio Ran Over Three Policemen On Atal Path In Patna, Woman Constable Died; - Amar Ujala Hindi News Live Fainted Beaten With Sticks Even Children Were Not Spared Police Had No Mercy Pictures Tell Story Of Brutality - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand National Highways 720 Crores Approved For Improving National Highways - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: Society Took Out A Candle March In Ahmedpur Minor Rape-death Case - Madhya Pradesh News Aravali Wall Will Be Built In Delhi, Haryana And Rajasthan - Alwar News ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज: दोनों पक्षों के वकीलों के बीच करीब 20 मिनट तक हुई बहस, 23 अगली सुनवाई WTA ने ले लिया बड़ा फैसला, प्रजनन प्रोसेस के दौरान प्लेयर्स की रैंकिंग होगी सुरक्षित पति की राह पर निकलीं काजोल, शैतान की तरह 'मां' फिल्म में दिखेगा खतरनाक अवतार, क्या अजय करेंगे कैमियो?

Karwa Chauth 2024 famous markets of Delhi for shopping clothes Jewellery at cheap prices करवाचौथ की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, सस्ते में मिल जाएगें डिजाइनर साड़ी, सूट और ज्वैलरी, लाइफस्टाइल


करवाचौथ आने में कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। ऐसे में अब परफेक्ट टाइम है कि शॉपिंग शुरू कर दी जाए। तो चलिए आज हम आपको दिल्ली की फेमस मार्केट्स के बारे में बताते हैं जहां काम दामों में ही आपको डिजाइनर चीजें मिल जाएंगी।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानMon, 7 Oct 2024 12:48 PM
share Share

सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ आने में बस कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। हर महिला इस दिन की तैयारियों में महीने भर पहले से ही जुट जाती है। भला जुटे भी क्यों ना इस दिन उसे सबसे स्पेशल और सबसे सुंदर जो दिखना होता है। इसलिए पहले से ही शुरू हो जाती है कपड़ों और ज्वैलरी की खोज। पर हर जगह ना तो अच्छे कपड़े ही मिलते हैं और मिलते भी हैं तो बजट से बाहर। तो चलिए आज आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों की सैर कराते हैं जहां आपको कम कीमतों में ही ऐसे डिजाइनर कपड़े और ज्वैलरी मिलेंगे जिन्हें देखकर आपकी सहेलियों का जलना तो तय है।

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट बहुत ही मशहूर मार्केट्स में से एक है। बेस्ट बात है कि यहां आपको कम रेंज से लेकर ब्रेडेंड कपड़े तक सब कुछ एक जगह ही मिल जाएगा। यहां लेटेस्ट डिजाइनर कपड़े भी कम रेंज में अवेलेबल हैं। इसके अलावा ट्रेंडी ज्वैलरी सेट्स भी आपको यहां सस्ती कीमतों पर मिल जाएंगे। सिर्फ कपड़े और ज्वैलरी ही नहीं करवाचौथ के लिए बेस्ट मेकअप भी आप यहां से खरीद सकती हैं।

चांदनी चौक मार्केट

शॉपिंग की बात हो और चांदनी चौक का नाम ना आए ऐसा भला हो सकता है। करवाचौथ के एथनिक आउटफिट्स खरीदने के लिए ये परफेक्ट जगह है। यहां एक से एक लहंगे और साड़ियों की शॉप मिल जाएंगी जहां सारा लेटेस्ट कलेक्शन देखने को मिलेगा। चांदनी चौक अपने वेडिंग कलेक्शन के लिए भी मशहूर है ऐसे में आप भी अपने लिए इसी कलेक्शन में से कुछ खरीद सकती हैं। यहां आपको लेटेस्ट मैचिंग ज्वैलरी और मेकअप प्रोडक्ट्स भी अच्छी कीमतों पर मिल जाएंगे।

कमला नगर मार्केट

करवाचौथ पर कम दामों में ही अपना रंग जमाना चाहती हैं तो एक बार दिल्ली की फेमस कमला नगर मार्केट का रुख जरूर करें। ये मार्केट अपने लेटेस्ट ट्रेंडी कलेक्शन के लिए काफी फेमस है। आप यहां से इंडो वेस्टर्न, इंडियन वियर, वेस्टर्न वियर, हैंडबैग, लेटेस्ट ज्वैलरी, मेकअप प्रोडक्ट्स और बहुत कुछ काफी कम दामों में खरीद कर ला सकती हैं। यहां का कलेक्शन किसी भी डिजाइनर कलेक्शन से कम नहीं लगता और बेहद ही सस्ते दामों में आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक भी देता है।

करोल बाग मार्केट

दिल्ली की करोल बाग मार्केट के बारे में तो आपने भी कभी ना कभी सुना ही होगा। अगर अभी तक आप वहां शॉपिंग करने नहीं गई हैं तो इस करवाचौथ वहां जा कर जरूर ट्राई करें। करोल बाग में आपको करवाचौथ का लगभग सभी सामान बहुत ही ठीक दामों पर मिल जाएगा। खासतौर से यहां आपको ज्वैलरी के काफी लेटेस्ट डिजाइंस मिल जाएंगे। इसके अलावा साड़ी और सूट जैसे एथनिक वियर के भी काफी सारे ऑप्शंस आप देख सकती हैं। तो चलिए फिर इस करवाचौथ सबसे डिजाइनर लुक में अपना रंग जमा ही दीजिए।



Source link

1656140cookie-checkKarwa Chauth 2024 famous markets of Delhi for shopping clothes Jewellery at cheap prices करवाचौथ की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, सस्ते में मिल जाएगें डिजाइनर साड़ी, सूट और ज्वैलरी, लाइफस्टाइल
Artical

Comments are closed.

Who is Zeeshan Akhtar? Key suspect in Baba Siddique murder held in Canada; linked to Bishnoi gang | India News     |     भगवान विष्णु की कृपा चाहिए? तो गुरुवार को जरूर पढ़ें ये चमत्कारी व्रत कथा     |     Bihar Police: Scorpio Ran Over Three Policemen On Atal Path In Patna, Woman Constable Died; – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fainted Beaten With Sticks Even Children Were Not Spared Police Had No Mercy Pictures Tell Story Of Brutality – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand National Highways 720 Crores Approved For Improving National Highways – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Society Took Out A Candle March In Ahmedpur Minor Rape-death Case – Madhya Pradesh News     |     Aravali Wall Will Be Built In Delhi, Haryana And Rajasthan – Alwar News     |     ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज: दोनों पक्षों के वकीलों के बीच करीब 20 मिनट तक हुई बहस, 23 अगली सुनवाई     |     WTA ने ले लिया बड़ा फैसला, प्रजनन प्रोसेस के दौरान प्लेयर्स की रैंकिंग होगी सुरक्षित     |     पति की राह पर निकलीं काजोल, शैतान की तरह ‘मां’ फिल्म में दिखेगा खतरनाक अवतार, क्या अजय करेंगे कैमियो?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088