Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
India rejects Pakistan's school bus attack 'baseless' allegations | India News Bihar News: Irctc Is Going To Run A Special Bharat Gaurav Tourist Train On 31st May - Amar Ujala Hindi News Live Up: Changes In The Appointments Of Police Personnel, Now Husband And Wife Posted In Police Will Be Able To Wor - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीसीसी में हुआ भजन का आयोजन Kota News: Minor Was Molested By Showing Fear Of Cobra, Wife Made Video, Accused In Police Custody - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: सेब की पत्तियां पर तांबई रंग के धब्बों से बागवान परेशान, प्रचलित फफूंदनाशक भी नहीं कर रहे काम इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, आगामी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार तेज गेंदबाज OnePlus Pad 3 जून में इस दिन होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite चिप देगा सुपर फास्ट परफॉर्मेंस Belrise Industries IPO आज से बोली के लिए ओपन, जानें GMP और पूरी डिटेल Oral Contraceptives May Triple Stroke Risk | India News

karwa chauth vrat how to do first karwa chauth sargi kya hoti hai samagri ki list karwa chauth : पहली बार रख रहे हैं करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, नोट कर लें सामग्री की पूरी लिस्ट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़


पतियों के दीर्घायु की कामना को लेकर मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व इस साल 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इसे सौभाग्यवती (सुहागिन) महिलाएं मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब चार बजे भोर से शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद पूरा होता है। ऐसी मान्यता है कि पति की दीर्घायु व अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। ऐसा करने से उनके सुहाग पर आने वाली विघ्न व बाधाएं लंबोदर दूर कर देते हैं। इस साल कुछ महिलाएं इस व्रत को पहली बार कर रही होंगी। करवा चौथ व्रत में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत के नियम और सामग्री की पूरी लिस्ट-

1. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के दौरान काला पहनने की मनाही होती है। यह अशुभता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि मंगलसूत्र के काले दाने के अलावा इस दिन किसी काले रंग का प्रयोग न करें।

2. मान्यता है कि सुहागिनों को सफेद वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। सफेद रंग सौम्यता और शांति का प्रतीक माना जाता है। लेकिन सुहाग के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत में सफेद रंग की मनाही होती है।

3. करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियों को भूरा रंग पहनने से बचना चाहिए। मान्यता है कि यह रंग राहु और केतु का प्रतिनिधित्व करता है।

इन रंगों के वस्त्र धारण करना माना जाता है शुभ-

करवा चौथ के दिन सुहागिनों को लाल, गुलाबी, पीला, हरा और महरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पहली बार करवा चौथ व्रत रखने वाली स्त्रियों को लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं अगर शादी का जोड़ा पहनती हैं तो, इसे और उत्तम माना जाता है।

निर्जला व्रत रखें

करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। इस व्रत में चांद के दर्शनों का विशेष महत्व होता है। रात में चांद के दर्शनों के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। रात्रि में चंद्रमा के दिखने पर ही अर्घ्य प्रदान करें। इसके साथ ही, गणेश जी और चतुर्थी माता को भी अर्घ्य देना चाहिए।

सरगी

इस व्रत में सास सूर्योदय से पूर्व अपनी बहू को सरगी के माध्यम से दूध, सेवई आदि खिला देती हैं। फिर शृंगार की वस्तुएं- साड़ी, जेवर आदि करवा चौथ पर देती हैं।

करवा चौथ पूजन सामग्री की लिस्ट-

चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, जल का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा (दान) के लिए पैसे आदि।



Source link

1725770cookie-checkkarwa chauth vrat how to do first karwa chauth sargi kya hoti hai samagri ki list karwa chauth : पहली बार रख रहे हैं करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, नोट कर लें सामग्री की पूरी लिस्ट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Artical

Comments are closed.

India rejects Pakistan’s school bus attack ‘baseless’ allegations | India News     |     Bihar News: Irctc Is Going To Run A Special Bharat Gaurav Tourist Train On 31st May – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Changes In The Appointments Of Police Personnel, Now Husband And Wife Posted In Police Will Be Able To Wor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीसीसी में हुआ भजन का आयोजन     |     Kota News: Minor Was Molested By Showing Fear Of Cobra, Wife Made Video, Accused In Police Custody – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: सेब की पत्तियां पर तांबई रंग के धब्बों से बागवान परेशान, प्रचलित फफूंदनाशक भी नहीं कर रहे काम     |     इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, आगामी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार तेज गेंदबाज     |     OnePlus Pad 3 जून में इस दिन होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite चिप देगा सुपर फास्ट परफॉर्मेंस     |     Belrise Industries IPO आज से बोली के लिए ओपन, जानें GMP और पूरी डिटेल     |     Oral Contraceptives May Triple Stroke Risk | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088