karwachauth special beauty tips know effective diy face masks to brighten dull skin quickly करवाचौथ पर चाहिए इंस्टेंट निखार तो चेहरे पर बनाकर लगाएं ये 2 फेस मास्क, ये है यूज करने का सही तरीका, ब्यूटी टिप्स
Face Masks To Brighten Dull Skin: चेहरे पर ये दो फेस मास्क लगाने से सन टैन से निजात के साथ चेहरे का खोया निखार भी वापस पाया जा सकता है। ये फेस मास्क चेहरे पर लगने के बाद जितनी जल्दी असर दिखाते हैं, इन्हें बनाना उससे भी ज्यादा आसान है।
सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ त्योहार करवाचौथ बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस दिन को खास बनाने की तैयारियां महिलाएं कई दिन पहले से ही शुरू कर देती हैं। ऐसे में अगर आप ऑफिस और घर दोनों को मैनेज करने के चक्कर में पार्लर के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं तो ये 2 फेस मास्क आपकी मुश्किल को आसान बना सकते हैं। चेहरे पर ये दो फेस मास्क लगाने से सन टैन से निजात के साथ चेहरे का खोया निखार भी वापस पाया जा सकता है। ये फेस मास्क चेहरे पर लगने के बाद जितनी जल्दी असर दिखाते हैं, इन्हें बनाना उससे भी ज्यादा आसान है। तो अगर आप भी घर बैठे अपनी मुरझाई हुई त्वचा को एक नई चमक देना चाहते हैं तो ट्राई करें ये फेस मास्क।
बेसन और दही का फेस मास्क
त्वचा की रंगत निखारने से लेकर उसकी खोई चमक वापस लौटाने तक के लिए बेसन बेहद असरदार माना जाता है। जबकि दही में मौजूद कई पौष्टिक गुण त्वचा की सेहत को अच्छा बनाए रखने के साथ उसकी चमक भी बढ़ाने का काम करते हैं। बेसन और दही का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन और दही को 2-1 के अनुपात में मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें ताकि इनमें कोई गांठ न रह जाए। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाकर 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
केले का फेस मास्क
अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है तो केले का यह फेस मास्क आपकी त्वचा पर जादू जैसा असर कर सकता है। केले में मौजूद पौष्टिक गुण आपको ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। केले का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक पके केले को मैश कर लें। इसके बाद केले में एक बड़ा चम्मच शहद डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस तैयार केले के मास्क को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सूखने दें। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

Comments are closed.