हेडलाइंस
Muzaffarpur Bihar News : Main Road Leading Suddenly Caved After Few Months Of Construction - Bihar News Banda:सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया...तू बदल गई - Banda: Engineer Commits Suicide After Engagement Is Broken Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings - Khandwa News Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals - Jaipur News Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह - Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why. सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, 'बैल बुद्धि' का दिया टैग Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन! Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा - Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police

Keep Food Ready, We’ll Go Out—husband’s Last Words Before Suspicious Death In Purnia – Bihar News


तुम खाना बनाकर तैयार रखो, मैं बस अभी आता हूँ…फिर तुम्हें तुम्हारे मायके घुमाने ले चलूंगा। रविवार की सुबह अपनी पत्नी से ये वादा करके घर से निकले 31 वर्षीय युवक फिर कभी जिंदा वापस नहीं लौटे। कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की खबर आई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना रविवार को पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र की हैं। जहां युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के सेहलो गांव निवासी मो. सक्कुर के पुत्र मो. रब्बान (31 वर्ष) के रूप में हुई है।

Trending Videos

घटना के संबंध में मृतक मो. रब्बान की पत्नी साबुत्ता परवीन ने बिलखते हुए बताया कि उनके पति प्रदेश में रहकर रंग-पेंट का काम करते थे और 5 दिन पहले ही घर आए थे। रविवार सुबह 7 बजे वे बहुत खुश थे और पत्नी को मायके (नेहरा) ले जाने की बात कही थी। पत्नी ने बताया उन्होंने कहा था कि खाना बनाकर रखो, हम कुछ ही देर में आते हैं। हमने खाना बना लिया और इंतजार करने लगे। जब 2 घंटे तक वो नहीं आए, तो मैंने उनके नंबर पर फोन किया। फोन किसी अजनबी ने उठाया और कहा कि आपके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई है और पूर्णिया जीएमसीएच में शव रखा है।

पढ़ें;  नावादा में सनसनीखेज खुलासा, बहू की साजिश से हुई वृद्धा की हत्या; चार आरोपी गिरफ्तार

जब परिजन पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे, तो वहां रब्बान का शव पड़ा मिला। पत्नी और अन्य परिजनों का आरोप है कि रब्बान के सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं। पत्नी का सीधा आरोप है कि उनके पति की हत्या की गई है और उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की नाकाम कोशिश की जा रही है। रब्बान की मौत के बाद उनकी पत्नी साबुत्ता परवीन अपनी गोद में छोटे बच्चे को लेकर अस्पताल परिसर में ही सुध-बुध खो बैठीं। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिन्हें अब यह भी नहीं पता कि उनके पिता अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।



Source link

4286050cookie-checkKeep Food Ready, We’ll Go Out—husband’s Last Words Before Suspicious Death In Purnia – Bihar News
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News : Main Road Leading Suddenly Caved After Few Months Of Construction – Bihar News     |     Banda:सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया…तू बदल गई – Banda: Engineer Commits Suicide After Engagement Is Broken     |     Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings – Khandwa News     |     Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals – Jaipur News     |     Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह – Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why.     |     सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा     |     The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग     |     Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!     |     Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News     |     Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088