Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Kekri News: Chahal Dadhich Sang Venu Songs In Dwarkadhish Temple, Devotees Were Drenched In Devotion – Amar Ujala Hindi News Live


Kekri News: Chahal Dadhich sang Venu songs in Dwarkadhish temple, devotees were drenched in devotion

राजस्थान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केकड़ी जिले के सांपला कस्बे में सुविख्यात गोपाल महाराज के मंदिर में मंगलवार को वेणु गीत कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्ण कन्हैया की भक्ति के परंपरागत तरीकों से अलग वेणु गीतों के इस कार्यक्रम ने मंदिर के मंडप में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वेणु गीतों की यह अनूठी प्रस्तुति केकड़ी शहर की एक नन्ही बालिका चहल दाधीच ने दी। मंगलवार को सुबह चहल द्वारा लयबद्ध श्लोकों का गायन शुरू करते ही वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। फिर एक के बाद एक कृष्ण भजनों ने ऐसे तार छेड़े कि उपस्थित जनसमूह झूम-झूमकर नाचने लगा।

वेणु गीतों की मधुर स्वर लहरियों के बीच कथा व्यास की भूमिका में चहल ने कृष्ण व गोपियों के कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए वेणु गीतों के मर्म पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत के अंतर्गत आने वाले गोपियों के पंच प्रेम गीत में वेणु गीत, युगल गीत, प्रणय गीत, गोपी गीत और भ्रमर गीत शामिल हैं। इनमें से वेणु गीत का वर्णन अदभुत, अस्विमणीय, अकल्पनीय व दिव्य है, जिन्हें सुनकर मन आनंद से भर जाता है। वेणु गीत श्रीमद भागवत के दशम स्कन्ध पूर्वार्द्ध के अध्याय 22 में वर्णित है।

शास्त्रों के जानकारों के अनुसार वेणु गीतों की चर्चा नाट्य शास्त्र में एक महत्वपूर्ण संगीत वाद्य यंत्र के रूप में की गई है। भारत के प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में मुरली और वामसिका जैसी दूसरी तरफ से बजाई जाने वाली बांसुरी का वर्णन किया गया है, लेकिन कभी-कभी इन शब्दों का इस्तेमाल एक:दूसरे के स्थान पर किया जाता है। एक वेणु में छह छेद होते हैं, यह अंगूठे की मोटाई के बराबर होता है और बारह अंगुल लंबा होता है। एक लंबी मुरली में चार छेद होते हैं और यह दो हाथ लंबी होती है। वामसिका में आठ छेद होते हैं, जो बारह से सत्रह अंगुल लंबी होती है। वेणु श्रीकृष्ण की प्रतिमा का एक हिस्सा है। कृष्ण की बांसुरी के स्वर माधुर्य वेणु गीत का यह वर्णन मुख्यत श्लोक 7 से 19 तक के बारह श्लोकों में निबद्ध है।

कार्यक्रम की शुरुआत में कथा वाचक के रूप में बालिका चहल को व्यास पीठ पर विराजित कर माला व टीका लगाकर अभिनंदन किया गया। 



Source link

1914880cookie-checkKekri News: Chahal Dadhich Sang Venu Songs In Dwarkadhish Temple, Devotees Were Drenched In Devotion – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

जून के आखिरी सत्र में सहमकर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 452 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,517 पर बंद     |     भारत का इकलौता मंदिर, जिसका श्मशान की ओर है मुख्य द्वार, हर मनोकामना होती है पूर्ण     |     TrustLine Announces Successful First Closing of Intrinsic Deep Alpha AIF-II (Category III offering)     |     Abhay Jindal, MD of Homeland Group, Named in ET Edge’s Prestigious “40 Under 40” List of North India’s Trailblazers     |     Viral video: 6 women slip near edge of Bihar waterfall, rescued in nick of time | India News     |     Muzaffarpur News: Quack Doctor Shot During Robbery, Miscreants Fled After Looting Mobile And Cash – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sambhal: Three Brothers Jumped 200 Meters Air While Pulling Wire Electricity Tower, Two Died After Falling – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Cloudburst Yamunotri Highway Rescue Operation Missing Workers Chardham Yatra Update Gangotri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kushinagar Murder Of Husband On Wedding Night Wife Kill Husband With Lover After Spiking Food Up News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi News: 59 Mm Rain In Abu Road, Car Washed Away In Bawali Village, Villagers Rescued And Took It Out – Rajasthan News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088