Kekri News: Police Took A Big Step Regarding Women’s Safety, ‘need Help’ Option Will Provide Immediate Help – Amar Ujala Hindi News Live राजस्थान By On Dec 15, 2024 {“_id”:”675ea5924d15f7a52908ae98″,”slug”:”kekri-news-police-took-a-big-step-regarding-women-s-safety-need-help-option-will-provide-immediate-help-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kekri News: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, ‘Need Help’ ऑप्शन से तत्काल मिलेगी मदद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} प्रतीकात्मक फोटो – फोटो : अमर उजाला यह भी पढ़ें Agriculture: Himachal’s Nauni University Invented New… Nov 19, 2024 Delhi Police Arrested Five People In The Firing Incident In… Aug 27, 2024 विस्तार कामकाजी और घरेलू महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के मकसद से प्रदेश में राजस्थान पुलिस ने नई पहल करते हुए राजकॉप सिटीजन एप में एक नया फीचर जोड़ा है। ‘Need Help’ नाम के इस फीचर के जरिए महिलाएं किसी भी संकट के समय जल्द से जल्द पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगी। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं केकड़ी जिला एएसपी रामचन्द्र सिंह ने बताया कि महिलाओं को हर परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान पुलिस ने नवाचार करते हुए राजकॉप सिटीजन एप में एक नया फीचर ‘Need Help’ जोड़ा है। इसे क्लिक करते ही संकट में फंसी महिला को नजदीकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सहायता दी जाएगी। पुलिस का यह नवाचार महिलाओं को हर परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केकड़ी डीवाईएसपी हर्षित शर्मा ने बताया कि जल्दी ही पुलिस मित्रों और सुरक्षा सखियों के माध्यम से इस एप को इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाएगी, जिससे महिलाएं और अधिक सशक्त महसूस करेंगी। पुलिस के अनुसार इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इस एप को अधिक से अधिक डाउनलोड करने के लिए अभियान चलाया जाए और आमजन को इसके इस्तेमाल का डेमोन्स्ट्रेशन दें। गौरतलब है कि राजकॉप एप में दो प्रकार की हेल्प की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पहली सुविधा आपात स्थिति में पुलिस सहायता के तहत मुसीबत में फंसा कोई भी व्यक्ति या महिला मदद मांग सकती है, लेकिन जब एक महिला को त्वरित मदद की आवश्यकता हो तो वह ‘Need Help’ ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी रिक्वेस्ट भेज सकती है। जैसे ही संकट में फंसी कोई महिला इस एप के ‘Need Help’ बटन का उपयोग करेंगी तुरंत जयपुर स्थित 1090 कन्ट्रोल रूम को नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। इस पर पुलिसकर्मी तुरंत महिला को कॉल करके उसकी स्थिति का पता करेंगे। यदि किसी कारण से महिला कॉल रिसीव नहीं करती है तो उसकी लोकेशन के आधार पर तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। दूसरी सुविधा ‘गैर-आपातकालीन सहायता’ है, जिसमें महिलाएं एप के जरिए गैर-आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस स्थिति में भी कंट्रोल रूम से मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की जाती है और संबंधित थाने को जानकारी दी जाती है। Source link Like0 Dislike0 20689500cookie-checkKekri News: Police Took A Big Step Regarding Women’s Safety, ‘need Help’ Option Will Provide Immediate Help – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.