Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
जिस पिच पर SRH के सभी धुरंधर हुए फेल, वहां अनिकेत वर्मा ने ठोका अर्धशतक, आखिर कौन है ये 23 साल का खिलाड़ी? करिश्मा कपूर की शादी में पहुंचे थे इतने सितारे, देखकर फिल्मी खानदान के बेटे की भी खुली रह गई थी आंखें Pastor Bajinder Singh:हरियाणा में पैदा हुआ पंजाब में पैर जमाए, विदेश तक पहचान, ये है पादरी की पूरी कुंडली Lamborghini runs over several workers in Noida | India News Bettiah: Girl Student Failed In Matriculation Committed Suicide By Hanging Herself, Frustrated With Low Marks - Bihar News Earthquake In Bangkok: Gupta Family Of Saharanpur Told That They Saw With Their Eyes, Building Was Fallling - Amar Ujala Hindi News Live Kedarnath Yatra 2025: 15000 Devotees Will Be Able To Stay Overnight In Kedarnath Halts Arrangements - Amar Ujala Hindi News Live Ratlam News: Kanvalka Mata Changes Her Form Three Times In The Pandava Period Temple Of Ratlam - Amar Ujala Hindi News Live Bjp Minority Front Distributed 'saugat E Modi' Kit To Poor Families Before Eid - Ajmer News Himachal Pradesh: जहां नहीं मिलता था पीने का पानी, अब वहां चल रहा अटूट लंगर; कहानी बाबा कमलाहिया मंदिर की

Kekri News: Two Child Scientist Models Of Kekri Selected At State Level – Amar Ujala Hindi News Live


Kekri News: Two child scientist models of Kekri selected at state level

राज्य स्तर पर चयनित गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल के बाल वैज्ञानिक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग जयपुर द्वारा वर्तमान सत्र में आयोजित जोनल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 2024 में केकड़ी के बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गए दो विज्ञान मॉडल्स का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।

Trending Videos

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त जिला समन्वयक ब्रजराज शर्मा ने बताया कि केकड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत बाल वैज्ञानिक छात्र पीयूष सुवालका व छात्रा वृंदा पांडे का विज्ञान मॉडल ‘आदर्श स्पीड ब्रेकर’ एवं केकड़ी के श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत बाल वैज्ञानिक छात्र कल्पेश माहेश्वरी व छात्र पार्थ उपाध्याय का विज्ञान मॉडल ‘सौर ऊर्जा से चलने वाली जुताई व छिड़काव की मशीन’ का जोनल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया गया। इन दोनों विज्ञान मॉडल्स में विद्यार्थियों की श्रेष्ठ व अभिनव परिकल्पना तथा कुशल तकनीक से प्रभावित होकर विशेषज्ञों द्वारा दोनों मॉडल्स का राज्य स्तर पर चयन किया गया है।

बाल वैज्ञानिक कल्पेश माहेश्वरी व पार्थ उपाध्याय।

उन्होनें बताया कि आदर्श स्पीड ब्रेकर मॉडल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के विद्यार्थी पीयूष सुवालका व वृंदा पांडे ने क्यू ब्लैक रसायन बनाया, जो बोरिक एसिड, स्टार्च, लाल दवा व बोरिक पाउडर आदि से तैयार किया जाता है और इसे फ्लैक्सिबल लेयर वाले प्लास्टिक में रखकर ब्रेकर के रूप में काम में लिया गया। इस प्रकार बनाये गए स्पीड ब्रेकर के ऊपर से जो गाड़ी धीमी गति से गुजरेगी, वह बिना झटका खाए आसानी से गुजर जाएगी तथा जो गाड़ी तेजी से इस ब्रेकर से गुजरेगी, वह गाड़ी एकदम उछल जाएगी। इसमें जो रसायन प्रयुक्त किया गया, वह तेजी से प्रहार पर कठोर हो जाता है, जबकि धीमे प्रहार पर स्वत: फैल जाता है। प्रदर्शन के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मॉडल को काफी सराहा गया।

इसी प्रकार दूसरा विज्ञान मॉडल श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल केकड़ी के बाल वैज्ञानिक कल्पेश माहेश्वरी व पार्थ उपाध्याय का प्रदर्शित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशी जुगाड़ से सौर ऊर्जा से चलने वाली जुताई व छिड़काव की ऐसी मशीन बनाई, जो किचन गार्डन व अन्य छोटी जगह पर कृषि जीन्स की आसानी से जुताई, बुवाई तथा दवा छिड़कने का कार्य कर सकती है। इस मशीन को सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा। यह एक पोर्टेबल मशीन है, जो बहुत ही उपयोगी साबित होगी। जिला समन्वयक ब्रजराज शर्मा ने बताया कि केकड़ी जिले के ये दोनों मॉडल अब जोधपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे। यहां राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले मॉडल्स मुंबई के नेहरू विज्ञान केंद्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।



Source link

2071930cookie-checkKekri News: Two Child Scientist Models Of Kekri Selected At State Level – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

जिस पिच पर SRH के सभी धुरंधर हुए फेल, वहां अनिकेत वर्मा ने ठोका अर्धशतक, आखिर कौन है ये 23 साल का खिलाड़ी?     |     करिश्मा कपूर की शादी में पहुंचे थे इतने सितारे, देखकर फिल्मी खानदान के बेटे की भी खुली रह गई थी आंखें     |     Pastor Bajinder Singh:हरियाणा में पैदा हुआ पंजाब में पैर जमाए, विदेश तक पहचान, ये है पादरी की पूरी कुंडली     |     Lamborghini runs over several workers in Noida | India News     |     Bettiah: Girl Student Failed In Matriculation Committed Suicide By Hanging Herself, Frustrated With Low Marks – Bihar News     |     Earthquake In Bangkok: Gupta Family Of Saharanpur Told That They Saw With Their Eyes, Building Was Fallling – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Yatra 2025: 15000 Devotees Will Be Able To Stay Overnight In Kedarnath Halts Arrangements – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News: Kanvalka Mata Changes Her Form Three Times In The Pandava Period Temple Of Ratlam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp Minority Front Distributed ‘saugat E Modi’ Kit To Poor Families Before Eid – Ajmer News     |     Himachal Pradesh: जहां नहीं मिलता था पीने का पानी, अब वहां चल रहा अटूट लंगर; कहानी बाबा कमलाहिया मंदिर की     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088