Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Khagaria: Iaf Jawan Kunal Kumar Died At Railway Station Gauchari, Was Returning Home On Leave For First Time – Amar Ujala Hindi News Live


खगड़िया जिले में गुरुवार को एक दुखद हादसे में भारतीय वायु सेना (IAF) के 27 वर्षीय जवान की मौत हो गई। जवान चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी असंतुलित होकर नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

Trending Videos

 

घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुनाल कुमार के रूप में की गई है, जो खगड़िया जिला अंतर्गत खताहा नगर परिषद क्षेत्र के निवासी थे। घटना की जानकारी देते हुए खगड़िया जीआरपी थाने के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि कुनाल कुमार बागडोगरा एयरबेस पर तैनात थे। हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष के बाद उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन किया था ताकि वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें।

यह भी पढ़ें- Bihar News : बिहार में भाजपा विधायक को हुई जेल, कोर्ट ने दिया है आदेश; जानिए क्या है मामला

 

कुनाल गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। अपने घर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन गौछारी पर उतरने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, यह स्टेशन ट्रेन की आधिकारिक ठहराव सूची में नहीं था, लेकिन ट्रेन की गति धीमी होने पर जवान ने वहीं उतरने की कोशिश की और ट्रेन से गिर पड़े।

 

सात महीने पहले ही हुई थी शादी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक जवान की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। वह पहली बार छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, परिवार में कोहराम मच गया। कुनाल के असमय निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पत्नी को मनाने गया युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक तौर पर यह एक दुर्घटना लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



Source link

2765980cookie-checkKhagaria: Iaf Jawan Kunal Kumar Died At Railway Station Gauchari, Was Returning Home On Leave For First Time – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Amina Gets First Pm Awas Yojana Installment After Justice Under Lok Shikayat Adhiniyam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Suspicious Death Of Fifth Class Student Police Confused Between Statements Of Grandmother And Mother – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Panchayat Elections: 22,429 Candidates Elected Unopposed, Victory Certificates Started Arriving – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: स्टीफन कॉलेज व सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी     |     Mp News: Cm Dr. Yadav Said- Dubai Trip Successful In The Direction Of Business Partnerships – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले     |     Praise Of Operation Neh Invitation – Jodhpur News     |     Himachal News: अब हिमाचल में भी होगा लाख कीट का पालन और उत्पादन, नेरी कॉलेज के वैज्ञानिकों को मिली सफलता     |     ऋषभ पंत के बोल्ड होते ही बन गया इतिहास, 21वीं सदी में पहली बार हुआ ये कारनामा     |     Nazareth ‘hit squad’ arrested     |     ‘Historic’ new law gives municipal police more powers     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088