Kisan Andolan Sarwan Singh Pandher Announcement From Shambhu Border Group Of 101 Farmers Will March To Delhi O – Amar Ujala Hindi News Live

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
– फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब हरियाणा सीमा के पास शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने एक बार फिर मंगलवार को दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 101 किसानों का जत्था 14 दिसंबर को दिल्ली की तरफ बढ़ेगा। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान-मजदूर संघर्ष समिति की सामूहिक बैठक हुई। इसके बाद आगामी निर्णय लिया गया। पंधेर ने साफ किया कि किसान भागने वाले नहीं हैं, बल्कि सरकार को भगाएंगे।

Comments are closed.