Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Muzaffarpur Bihar News :acid Attack On Sleeping Women Over Face Police Investigate More Detail - Bihar News Maulana Shahabuddin Razvi Appeals To Imams Give Speech Against Terrorism On Eid Ul Adha - Amar Ujala Hindi News Live - Up News:मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की इमामों से अपील, कहा Tikamgarh Sister Demands Justice For Brothers Murder Sits On Dharna - Madhya Pradesh News Rajasthan: A Wave Of Faith Swelled In Khatu Dham On Nirjala Ekadashi, Temple Administration Banned Vip Darshan - Amar Ujala Hindi News Live दिव्यांग दरिंदा: बच्चियों को बनाता था शिकार... यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो बना करता था सोशल मीडिया पर अपलोड Himachal: High Court Appoints Rsm As Mediator In Wild Flower Hall Case - Amar Ujala Hindi News Live India A vs England Lions Live streaming: कैसे लाइव देख पाएंगे मुकाबला, ये रहा आसान तरीका हाउसफुल-5 के हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड, बांद्रा इलाके में जांच कर रही टीम, जानें क्या है पूरा मामला RBI का फैसला आते ही बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 783 और निफ्टी में 268 अंकों की जोरदार उछाल IPL का फाइनल जीतने के बाद कमरे में पहुंचकर इस खिलाड़ी ने किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ!

Know reason of nightmares and how to stop them


बचपन में अक्सर बुरे सपनों का आना कॉमन माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी नींद रात के समय में डरावने सपनों को देखकर खुल जाती है। रिपोर्ट की मानें तो 50 से 85 प्रतिशत वयस्कों को कभी-कभी बुरे सपने आने लगते हैं। इस आर्टिकल के जरिए जानिए बुरे सपने आने के पीछे कारण क्या है और कैस इन्हें रोकें।

क्या है बुरे सपने आने की वजह

माना जाता है कि ऐसा तब होता है जब व्यक्ति बहुत ज्यादा टेंशन लेता है, काम का ज्यादा बोझ लेना, शराब वगैरह पीना बुरे सपने आने का कारण है। रिपोर्ट्स की मानें तो बार-बार आने वाले बुरे सपनों से निपटना जरूरी है क्योंकि ये नींद की कमी का कारण बन सकते हैं, ये हृदय रोग और मोटापे से भी जुड़े होते हैं।

बुरे सपनों को कम करने के लिए करें ये काम (How to Stop Nightmares)

1) स्लीप रूटीन सेट करें- डरावने सपने रैपिड आई मूवमेंट नींद के दौरान आते हैं, ये तब होता है जब मांसपेशियां आराम करती हैं और हम सपने देखते हैं। इससे बचने के लिए हेल्दी नींद का रूटीन सबसे अच्छा है। एक्सरसाइज करके, नियमित नींद और जागने का समय तय करें। इसके अलावा सोने के लिए कमरे में अंधेरा और ठंडा रखें। ये सभी चीजें अपनाकर आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी। 

2) सोने से पहले ना खाएं- रिपोर्ट की मानें तो स्नैकिंग मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकता है, जिससे आपका दिमाग ज्यादा एक्टिव हो जाता है और बुरे सपने आ सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने के बाद कुछ लोगों को बेहतर नींद आती है, आपको सोने से दो से तीन घंटे पहले खाना बंद कर देना चाहिए। 

3) टेंशन को कहें टाटा- रात के समय बुरे सपने आने की वजह टेंशन हो सकती है। अगर आपके दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है और आप सोने की कोशिश कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपकी नींद बुरे सपने की वजह से खुल जाए। इससे बचने के लिए सोने से पहले योग रूटीन को शामिल करें। इसके लिए प्राणायाम कर सकते हैं।

4) परेशानी को लिखें- अगर आप किसी बात से परेशान हैं तो हो सकता है रात में आपकी नींद खुल जाए। इससे बचने के लिए अपनी चिंताओं को लिख लें। बुरे सपने और तनाव को कम करने के लिए डायरी लिखना मददगार हो सकता है।

5) ना पढ़ें-देखें डरावना कॉन्टेंट- कहते हैं कि रात में सोने से पहले आप जो भी देखते या पढ़ते हैं तो वह आपको सपने के तौर पर दिख सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ डरावना देखते या पढ़ते हैं तो बुरे सपने की वजह से आपकी नींद खुल सकती है। ऐसे में इससे बचना बेहतर है। 

सोने से पहले खुद को रिलैक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके, बिस्तर पर लेटते ही आएगी नींद

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

986780cookie-checkKnow reason of nightmares and how to stop them
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News :acid Attack On Sleeping Women Over Face Police Investigate More Detail – Bihar News     |     Maulana Shahabuddin Razvi Appeals To Imams Give Speech Against Terrorism On Eid Ul Adha – Amar Ujala Hindi News Live – Up News:मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की इमामों से अपील, कहा     |     Tikamgarh Sister Demands Justice For Brothers Murder Sits On Dharna – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: A Wave Of Faith Swelled In Khatu Dham On Nirjala Ekadashi, Temple Administration Banned Vip Darshan – Amar Ujala Hindi News Live     |     दिव्यांग दरिंदा: बच्चियों को बनाता था शिकार… यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो बना करता था सोशल मीडिया पर अपलोड     |     Himachal: High Court Appoints Rsm As Mediator In Wild Flower Hall Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     India A vs England Lions Live streaming: कैसे लाइव देख पाएंगे मुकाबला, ये रहा आसान तरीका     |     हाउसफुल-5 के हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड, बांद्रा इलाके में जांच कर रही टीम, जानें क्या है पूरा मामला     |     RBI का फैसला आते ही बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 783 और निफ्टी में 268 अंकों की जोरदार उछाल     |     IPL का फाइनल जीतने के बाद कमरे में पहुंचकर इस खिलाड़ी ने किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088