Kojagri laxmi puja 2024 date and time Kojagiri Laxmi Puja Shubh Muhurat Kojagri laxmi puja 2024: कोजागरी लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Kojagiri Laxmi Puja Shubh Muhurat 2024: आश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा या कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। बंगाल में इसे लक्खी पूजा भी कहा जाता है। बुधवार 16 अक्टूबर के दिन इस पूजा को किया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान है। इनकी पूजा स्थिर लग्न में करना भी शुभ होता है, लेकिन निशित काल में पूजा शुभ मानी जाती है। रात को मां लक्ष्मी के लिए जागरण भी किया जाता है। यहां हम आपको निशित काल की पूजा का मुहूर्त बताएंगे।-
पूजा का मुहूर्त कब है
आपको बता दें कि कोजागरी लक्ष्मी पूजा निशित काल रात में की जाती है। कोजागरी पूजा का निशिता काल मुहूर्त 16 अक्टूबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। कुल मिलाकर पूजा के लिए 40 मिनट से ज्यादा का समय होगा।
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी उत्पन्न हुई थीं, इसलिए सुख-समृद्धि व सौभाग्य की कामना से बंगाल में मां लक्खी के नाम से पूजी जाती हैं। इस दिन पृथ्वी पर अपने भक्तों की कामना पूर्ति के लिए मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं, जो जोग रहा होता है, मां लक्ष्मी उसे आशीर्वाद देकर जाती हैं। शरद पूर्णिमा को ही भगवान कार्तिकेय और महर्षि वाल्मीकि की जयंती भी मनाई जाती है। भगवान श्री कृष्ण ने शरद पूर्णिमा को गोपियों संग महारास लीला की थी। इस रात चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है और पृथ्वी पर इसकी किरणों से शीतलता के साथ ही अमृत की वर्षा होती है। शरद पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद बहुत औषधियों से युक्त माना जाता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.