हेडलाइंस
Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. - Madhya Pradesh News Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें - Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Phot... Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट - Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine's Day; Preparations Begin In Shimla Markets. T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर क्या आगे बढ़ेगी पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया की डेडलाइन? CEO ने चुनाव आयोग से मांगी एक हफ्ते की मोहलत Three-storeyed building collapses in Rajasthan's Kota; several feared trapped | India News Bihar News :बिहार में जनगणना 2027 की तारीखों का हुआ एलान, जानिए कब से होगी इसकी शुरुआत - Bihar News : Census 2027 Dates Announced In Bihar Census India यूपी:केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन को हाईकोर्ट से मिली फौरी राहत, फिलहाल नहीं लिखी जाएगी एफआईआर - Up: Union Minister Of State Kirti Vardhan Gets Immediate Relief From High Court, No Fir Will Be Fi... Dehradun:कट्टे में मिला नवजात, कचरे के साथ भरकर फेंका, पुलिस ने दून हॉस्पिटल के निकु वॉर्ड में भर्ती कराया - Newborn Baby Found In A Sack Thrown Away Along With The Garbage Dehradun News

Kotputli Behror Animal Remains Found In Well In Mator Village Sparking Panic Amid Suspicions Of Cow Slaughter – Kotputli-behror News


खैरथल के समीप मातोर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक्सप्रेस-वे के पास स्थित एक खाली कुएं से पशु अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। अवशेषों को देखकर ग्रामीणों ने गोकशी की आशंका जताई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। शनिवार शाम किसान पंचायत के अध्यक्ष कृष्णा चौधरी अपनी टीम के साथ खैरथल थाने पहुंचे और मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि शिकायत के दौरान पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और युवाओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया, जिससे किसान संगठन के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया।

किसान संगठनों का विरोध, पुलिस हरकत में आई

रविवार सुबह किसान महापंचायत के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा खैरथल थाने पहुंचे और थाना अधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक के समक्ष विरोध दर्ज कराया। दबाव बढ़ने के बाद पुलिस हरकत में आई और खैरथल नगर परिषद के अग्निशमन कर्मचारी अमित शर्मा को कुएं में उतारा गया। प्रारंभिक जांच में कुएं में कुछ भी संदिग्ध नहीं होने की बात सामने आई।

कुएं से निकले पशु अवशेष, पुलिस ने किए जब्त

इसके बाद किसान पंचायत के अध्यक्ष कृष्णा चौधरी स्वयं कुएं में उतरे। इस दौरान एक कट्टे में पशु का सिर, दो जबड़े, सींग, दांत सहित अन्य अवशेष मिले। अवशेषों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने इन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पुलिस की गाड़ी की टक्कर से जुगाड़ गाड़ी पलटी, एक की मौत, लोगों ने अलवर-जयपुर हाईवे किया जाम

विहिप ने लगाए लगातार घटनाओं के आरोप

मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी प्रहलाद छंगाणी और दिनेश कौशिक ने दावा किया कि क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले अगवानी गांव के पास भी इसी तरह के पशु अवशेष एक कुएं में मिले थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों और किसान संगठनों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

4284360cookie-checkKotputli Behror Animal Remains Found In Well In Mator Village Sparking Panic Amid Suspicions Of Cow Slaughter – Kotputli-behror News
Artical

Comments are closed.

Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News     |     Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें – Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Photos Of The Incident     |     Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट – Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine’s Day; Preparations Begin In Shimla Markets.     |     T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा     |     शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर     |     क्या आगे बढ़ेगी पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया की डेडलाइन? CEO ने चुनाव आयोग से मांगी एक हफ्ते की मोहलत     |     Three-storeyed building collapses in Rajasthan’s Kota; several feared trapped | India News     |     Bihar News :बिहार में जनगणना 2027 की तारीखों का हुआ एलान, जानिए कब से होगी इसकी शुरुआत – Bihar News : Census 2027 Dates Announced In Bihar Census India     |     यूपी:केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन को हाईकोर्ट से मिली फौरी राहत, फिलहाल नहीं लिखी जाएगी एफआईआर – Up: Union Minister Of State Kirti Vardhan Gets Immediate Relief From High Court, No Fir Will Be Filed For Now;     |     Dehradun:कट्टे में मिला नवजात, कचरे के साथ भरकर फेंका, पुलिस ने दून हॉस्पिटल के निकु वॉर्ड में भर्ती कराया – Newborn Baby Found In A Sack Thrown Away Along With The Garbage Dehradun News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088