Krishna Janmashtami 2024 Choose Spiritual Name of Lord Krishna For Baby Boy Krishna Janmashtami: भगवान श्रीकृष्ण के हैं भक्त तो उनके कई नामों में से बच्चे के लिए चुनें एक नेम, पेरेंटिंग टिप्स
जन्माष्टमी का दिन कृष्ण भक्तों के लिए काफी खास होता है। इस दिन बाल गोपाल के जन्म का जश्न मनाया जाता है। भारत में इस बार जन्माष्टमी 26-27 अगस्त दोनों दिन मनाई जाएगी। भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ उपवास रखकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना करते हैं। श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार हैं। इन्हें कई नामों से पुकारा जाता है। यहां श्री कृष्ण के कुछ नाम हैं जिनमें से एक आप अपने बेटे को दे सकते हैं। देखिए, श्री कृष्ण के नामों की लिस्ट-
अच्युत- अचूक भगवान
अजय- जीवन और मृत्यु के विजेता
अपराजित- भगवान जिसे हराया नहीं जा सकता
आदित्य- अदिति का पुत्र
अजन्मा- अजन्मा
अजय- जीवन और मृत्यु का विजेता
अमृत - स्वर्गीय अमृत
आनंदसागर – दिव्य आनंद का सागर
अनंत- अनंत भगवान
अनंतजीत – सदैव विजयी भगवान
अनाया- जिसका कोई नेता न हो
अनिरुद्ध- जिसे रोका नहीं जा सकता
दानवेन्द्र- वरदान देने वाले दयालु करुणा के भण्डार
धर्माध्यक्ष- धर्म के भगवान
द्रविण- वह जिसका कोई शत्रु न हो
द्वारकापति- द्वारका के रक्षक
गोपाल- जो चरवाहों के साथ खेलते हैं
गोपालप्रिया- ग्वालों का प्रेमी
जगदीश- ब्रह्मांड के स्वामी
जयन्त-सभी शत्रुओं को जीतने वाला
ज्योतिरादित्य- सूर्य का तेज
कमलानाथ- देवी लक्ष्मी के स्वामी
केशव- लंबे, सुंदर काले जटाओं वाले कृष्ण
मदन- प्रेम के स्वामी
माधव- भाग्य की देवी के पति हैं
मयूरा- भगवान जिनके पास मोर पंख-शिखा
मोहनीश- आकर्षक भगवान हैं
मुरली- बांसुरी बजाने वाले भगवान
मुरलीधर- जो बांसुरी धारण करते हैं
पद्मनाभ- भगवान जिनकी नाभि में कमल है
रविलोचन- जिसकी आंखें सूर्य सी है
सहस्रकाश- हजार आंखों वाले भगवान हैं
श्यामसुन्दर- सुन्दर संध्याओं के स्वामी
सुदर्शन- सुन्दर प्रभु
सुमेधा- बुद्धिमान भगवान
सुरेशम- सभी देवताओं के भगवान
विष्णू- सर्वव्यापी भगवान, ब्रह्मांड के भगवान
विश्वामूर्ती- सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के स्वरूप
उपेन्द्र- इंद्र के भाई
श्याम- सांवले रंग वाले भगवान
कृष्ण- सर्व आकर्षक
मुरली- बांसुरी बजाने वाले भगवान
नंदगोपाल- प्रिय चरवाहा
निर्गुण – बिना किसी भौतिक गुण के

Comments are closed.