Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Krishna Janmashtami 2024 In Uttarakhand Dehradun Celebration News In Hindi Photos – Amar Ujala Hindi News Live


हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड का हर शहर इन भजनों की गूंज सुबह से आधी रात तक गूंजता रहा। देवभूमि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी रही। सुबह से शाम तक महिलाएं अपने लड्डू गोपाल को सजाती रहीं।

विभिन्न मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने मंदिरों में भव्य प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ आतिशबाजी के साथ बधाई का दौर शुरू हो गया।

VIDEO : देहरादून में कान्हा के जन्म का उत्सव…हंसराज रघुवंशी के गीतों पर जमकर झूम भक्त




Trending Videos

देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी भी यहां पहुंचे। पांडवाज बैंड और हंसराज रघुवंशी के गीतों पर भक्त जमकर झूमे।


दून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। रात होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महंत 108 रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। यहां झांकियों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।


एक झांकी में उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाते भगवान कृष्ण आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान जुनून डांस अकादमी के छोटे-छोटे बच्चों ने चलो वृंदावन धाम, वृज की छोरी आदि भजनों पर नृत्य किया। इस मौके पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, संजय गर्ग, रजनीश यादव, प्रवीन बंसल, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।


बल्लूपुर रोड स्थित दीपलोक कॉलोनी के श्रीराम मंदिर में बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा का रूप धारण किया और सुंदर प्रस्तुति दी। कैंट विधायक सविता कपूर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यक्ष आरके गुप्ता, सचिव अरविंद मित्तल, अनिल आनंद, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव नगर के अंतर्गत मानस मंदिर में गायत्री मंत्र के बाद श्रीकृष्ण पर आधारित कहानी सुनाई गई।




Source link

1392720cookie-checkKrishna Janmashtami 2024 In Uttarakhand Dehradun Celebration News In Hindi Photos – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

भारतीय क्रिकेट में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव, अब किसका होगा एकछत्र राज!     |     कुत्ता इंसान का सच्चा दोस्त है, ये 5 फिल्में कर देंगी साबित, हर बेजुबान से हो जाएगा प्यार     |     Google Pixel 10 भारत में लॉन्च, iPhone को टक्कर देने वाले फोन में हैं तगड़े फीचर्स     |     76 killed in major highway crash in Afghanistan, 17 children among victims     |     Himachal Monsoon death toll rises to 276; 143 in rain-related, 133 in road accidents     |     Andhra Dy CM Pawan Kalyan directs senior officials to investigate Srisailam forest incident     |     Bharatmala Project: Controversy Heats Up Over Acquisition Of Farmers’ Land In Kaimur – Amar Ujala Hindi News Live     |     UAE serves as model in advancing women’s leadership     |     Kanpur: मालगाड़ी की चपेट में आकर बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत     |     दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: बस-ट्रैक्टर ट्राली की हुई जबरदस्त भिड़ंत, चपेट में ई-रिक्शा व बाइक सवार भी आए     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088