Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
अनंत अंबानी को रिलायंस से मिलेगी इतने करोड़ की सैलरी, मुनाफे में कमीशन समेत ये भत्ते भी मिलेंगे फिरोजपुर में पुलिस ने महिला चोर गिरोह पकड़ा म्यूल अकाउंट क्या होते हैं? साइबर ठगी में होता है जिनका इस्तेमाल! यहां जानिए कैसे कर सकते हैं पहचान Operation Sindoor: Congress renews 'India lost jets' claim, says 'Modi government compromised national security' | India News Bseb Ofss Class 11 Admission 2025 Deadline Extended Again; Apply At Ofssbihar.net Till 3 July - Amar Ujala Hindi News Live Aligarh: क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर को मिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल, जल्द आएंगे स्टाफ-कोच Uttarakhand Panchayat Election 2025 Kanwar Yatra Will Not Be Affected, This Is How Program - Amar Ujala Hindi News Live MP News: रतलाम डीजल प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, दोषी पंप संचालक पर एफआईआर Rajasthan Monsoon Update: Rain Alert In 24 Districts Today, Heavy Rain Warning In Alwar, Ajmer, Jaipur, Tonk - Amar Ujala Hindi News Live 32940 Candidates Will Appear For Preliminary Examination For 35 Posts Of Himachal Administrative Service Today - Amar Ujala Hindi News Live

Kudhni Incident: Public Outrage Erupts Over Rape Attempted Murder Of Innocent, Demand For Hanging Accused – Bihar News


मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बीते सोमवार की शाम एक 11 वर्षीय मासूम किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या की नीयत से गला रेतने की वारदात को लेकर आमजन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। देर शाम को सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और कुढ़नी थाना पहुंचकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

Trending Videos

 

मासूम से दरिंदगी की सारी हदें पार

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम आरोपी रोहित सहनी ने किशोरी को लालच देकर अपनी साइकिल पर बैठाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध के बाद आरोपी ने उसे मारने की नीयत से गले पर चाकू से वार कर दिया। गनीमत रही कि बच्ची की जान किसी तरह बच गई और उसे एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां वह जीवन-मृत्यु से जूझ रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar: माई बहिन सम्मान योजना के तहत कांग्रेस सौंप रही गारंटी पत्र, जरूरतमंद महिला को हर माह 2500 देने का वादा

 

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी गुस्सा कायम

घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पहले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रोहित सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बावजूद इसके, लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शाम को लोगों ने मशालों और कैंडल के साथ आक्रोश मार्च निकाला, थाने का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की।

 

फांसी की सजा की मांग पर अड़े लोग

प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक आरोपी को फांसी की सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। लोगों ने कहा कि इस कांड की गूंज पूरे देश में सुनाई देनी चाहिए ताकि कोई भी दरिंदा दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न जुटा सके। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ‘रोहित को फांसी दो’ और ‘न्याय चाहिए’ जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

 

प्रशासन ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

घटना के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने मीडिया को बताया कि यह अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है और पुलिस हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा और जल्द से जल्द न्यायालय से सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: अगवा युवक की बरामदगी न होने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने दानापुर बस स्टैंड पर आगजनी कर जाम की सड़क

 

राजनीतिक दलों ने भी जताया आक्रोश

इस वीभत्स घटना को लेकर राजनीतिक दल भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधि संजय पासवान ने कहा कि कुढ़नी की यह घटना केवल एक क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतावनी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा मिले ताकि देश के किसी कोने में कोई और बेटी ऐसी दरिंदगी की शिकार न हो।

 



Source link

2795260cookie-checkKudhni Incident: Public Outrage Erupts Over Rape Attempted Murder Of Innocent, Demand For Hanging Accused – Bihar News
Artical

Comments are closed.

अनंत अंबानी को रिलायंस से मिलेगी इतने करोड़ की सैलरी, मुनाफे में कमीशन समेत ये भत्ते भी मिलेंगे     |     फिरोजपुर में पुलिस ने महिला चोर गिरोह पकड़ा     |     म्यूल अकाउंट क्या होते हैं? साइबर ठगी में होता है जिनका इस्तेमाल! यहां जानिए कैसे कर सकते हैं पहचान     |     Operation Sindoor: Congress renews ‘India lost jets’ claim, says ‘Modi government compromised national security’ | India News     |     Bseb Ofss Class 11 Admission 2025 Deadline Extended Again; Apply At Ofssbihar.net Till 3 July – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh: क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर को मिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल, जल्द आएंगे स्टाफ-कोच     |     Uttarakhand Panchayat Election 2025 Kanwar Yatra Will Not Be Affected, This Is How Program – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: रतलाम डीजल प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, दोषी पंप संचालक पर एफआईआर     |     Rajasthan Monsoon Update: Rain Alert In 24 Districts Today, Heavy Rain Warning In Alwar, Ajmer, Jaipur, Tonk – Amar Ujala Hindi News Live     |     32940 Candidates Will Appear For Preliminary Examination For 35 Posts Of Himachal Administrative Service Today – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088