Kullu Dussehra Thousands Of People Gathered To See The Procession Of Lord Narasimha – Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल प्रदेश By On Oct 16, 2024 यह भी पढ़ें government bans import of Chinese laptops tablets personal… Aug 4, 2023 IPL 2025: आशुतोष और विप्राज ने लखनऊ के मुंह से छीनी जीत, पंत… Mar 25, 2025 {“_id”:”670e72dff645a2618a0b534b”,”slug”:”kullu-dussehra-thousands-of-people-gathered-to-see-the-procession-of-lord-narasimha-2024-10-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kullu Dussehra: नरसिंह भगवान की जलेब देखने उमड़े हजारों लोग, वाद्ययंत्रों की थाप पर देवताओं के संग झूमे देवलू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 07:19 PM IST कुल्लू दशहरा में नरसिंह भगवान की भव्य जलेब को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जलेब में ढोल नगाड़ों की स्वरलहरियों के बीच देवताओं के साथ देवलू भी झूमे। शाम करीब 4:30 बजे जलेब शुरू हुई। कुल्लू दशहरा के दूसरे दिन निकली भगवान नरसिंह की जलेब। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं विस्तार देव महाकुंभ कुल्लू दशहरा में मंगलवार को लाव-लश्कर के साथ नरसिंह भगवान की दूसरी जलेब निकली। भव्य जलेब को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजा की चानणी से पूरे ढालपुर मैदान की परिक्रमा के बाद जलेब राजा की चानणी के पास ही समाप्त हुई। जलेब में कुल छह देवताओं ने शोभा बढ़ाई। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं जलेब में ढोल नगाड़ों की स्वरलहरियों के बीच देवताओं के साथ देवलू भी झूमे। शाम करीब 4:30 बजे जलेब शुरू हुई। सबसे आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज-धजकर चली। इसके बाद बजंतरी और देवलू चले। छह देवताओं के बीच में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह की पालकी चली। पालकी के दोनों तरफ देवता चले। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने जलेब के भव्य नजारे को कैमरे में कैद किया। जलेब नरसिंह भगवान की होती है। जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ढालपुर में कार बांधते हैं। जलेब का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहेगा। दशहरा उत्सव सात दिन तक चलता है। पांच दिनों तक जलेब निकलती है। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि दूसरी जलेब के दौरान परंपरा का निर्वहन किया गया है। Source link Like0 Dislike0 17104100cookie-checkKullu Dussehra Thousands Of People Gathered To See The Procession Of Lord Narasimha – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.